एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में बुजुर्ग से मारपीट: राहुल के बाद ओवैसी भी सरकार पर बरसे, BJP बोली- विपक्ष दे रहा सांप्रदायिक रंग | बड़ी बातें

यूपी सरकार में मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा है- बीजेपी सरकार यूपी को एक बार फिर सांप्रदायिक शक्तियों का गढ़ नहीं बनने देगी जो कि सपा के शासन में देखा गया था.बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. वीडियो में दावा किया गया कि कुछ युवकों ने एक मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की जबरन पिटाई की और उससे जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश मे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग मुस्लिम अब्दुल समद से मारपीट का वीडियो वायरस होने के बाद राजनीति गरमा गई है. अब यूपी पुलिस ने इस मामले में धर्मिक एंगल होने से इनकार किया है. पुलिस ने कहा है कि बुजुर्ग शख्स ने कुछ युवकों को ताबीज दिए थे. ताबीज के काम ना करने पर उसकी पिटाई की गई. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला था. जिसके बाद यूपी सरकार ने कहा कि विपक्ष इस घटना को सम्प्रदायिक रंग दे रहा है.

घटना को सांप्रदयिक रंग दे रहा विपक्ष- सरकार

यूपी सरकार में मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा है, ‘’लोनी की घटना को सम्प्रदायिक रंग देकर यूपी में विपक्ष खासकर सपा 2022 में सत्ता में आने के लिए बेताब है. बीजेपी सरकार यूपी को एक बार फिर सांप्रदायिक शक्तियों का गढ़ नहीं बनने देगी जो कि सपा के शासन में देखा गया था.’’

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था, ‘’मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं. ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है.’’

सीएम योगी ने का राहुल पर पलटवार

राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’प्रभु श्री राम की पहली सीख है-"सत्य बोलना" जो आपने कभी जीवन में किया नहीं. शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं. सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें.’’

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने कहा था ये लोग बार-बार मुसलमानों की दाढ़ी को निशाना बनाते हैं. इन लोगों को शायद खुद पर विश्वास नहीं है. ये लोग मुसलमानों की तरफ से अपने धर्म के प्रति प्रतिबद्धता रखने से ईर्ष्या करते हैं.

राहुल-ओवैसी पर लगे रासुका- BJP विधायक

वहीं, लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राहुल गांधी और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘’कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ओवैसी ने राम भक्तों को बारे में जो कुछ कहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं. मैं यह भी मांग करता हूं कि इन लोगों ने ट्वीट करके जिस तरह लोगों को भड़काने का काम किया है और दंगे भड़काने की कोशिश की है, इन लोगों को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ रासुका लगाई जाए और जेल भेजा जाए. ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो. लोनी में पूरी तरह से अमन चैन है.

क्या है मामला?

दरअसल, बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. वीडियो में दावा किया गया कि कुछ युवकों ने एक मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की जबरन पिटाई की और उससे जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए. इसके अलावा उसकी दाढ़ी भी काट ली गई. हालांकि मामले की जांच के बाद वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली.

कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जबकि 14 जून को दो अन्य आऱोपियों आदिल और कुल्लू की गिरफ्तारी की गई थी. इन लोगों पर बुजुर्ग से मारपीट और फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करके धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने 153, 153A, 295A, 505, 120B और सेक्शन 34 में मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62 हजार नए मामले दर्ज, 2542 लोगों की मौत

Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 17 पैसे महंगा, 9 राज्यों में पेट्रोल की कीमतों ने मारा शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget