एक्सप्लोरर

'बंद करिए छात्रसंघों के कार्यालय', कोलकाता दुष्कर्म मामले के बाद हाई कोर्ट ने दे डाला बड़ा आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि पश्चिम बंगाल के उन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जहां छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं, वहां छात्र संघ कार्यालय बंद रखे जाएं.

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आदेश दिया कि पश्चिम बंगाल के जिन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव लंबित हैं वहां बने छात्र निकाय कार्यालय को बंद रखा जाए. अदालत ने छात्रसंघ कक्षों के अंदर सभी प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि इन कमरों का उपयोग आधिकारिक उद्देश्यों के लिए, यदि अत्यंत आवश्यक हो, तो विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार या संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य से लिखित अनुमति के बाद ही किया जा सकता है.

सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई के दौरान आया आदेश
न्यायमूर्ति सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली पीठ ने 25 जून की शाम को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के परिसर में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में दायर जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया.

कलकत्ता लॉ कॉलेज के छात्र संघ कक्ष पर लागू नहीं होगा आदेश
पीठ ने हालांकि, स्पष्ट किया कि विशेष परिस्थितियों में ऐसे कमरों के उपयोग की अनुमति देने वाला आदेश साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के छात्र संघ कक्ष पर लागू नहीं होगा, जिसे फिलहाल जांच के लिए सील कर दिया गया है.

लॉ कॉलेज में महिला को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप मोनोजीत मिश्रा नामक एक पूर्व छात्र पर लगा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. कॉलेज के दो वरिष्ठ छात्र जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी पर भी अपराध में मिश्रा का साथ देने का आरोप लगाया गया है.

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि यह अपराध परिसर के भीतर कई जगहों पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक चला. इन स्थानों में छात्र संघ का कमरा भी शामिल था. फिलहाल जांच कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग द्वारा की जा रही है.

लंबे समय से नहीं हुए हैं चुनाव
बंगाल के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव कई वर्षों से नहीं हुए हैं. छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए राज्य शिक्षा विभाग को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली कम से कम दो याचिकाएं कलकत्ता उच्च न्यायालय में लंबित हैं. अदालत ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को लंबित चुनाव कराने की अपनी योजना पर हलफनामा दाखिल करने का भी निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी.

TMCP ने दी प्रतिक्रिया
अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के प्रदेश अध्यक्ष त्रिनंकुर भट्टाचार्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करेंगे और 17 जुलाई का इंतजार करेंगे जब मामले की फिर से सुनवाई होगी.’’

उन्होंने हालांकि कहा कि छात्रसंघ कार्यालय किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं बल्कि आम छात्रों के हैं. भट्टाचार्य ने कहा कि वे विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए छात्रसंघ कार्यालय परिसर का उपयोग करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब हम संपूर्ण निर्णय का अध्ययन कर लेंगे, तब हम इस मुद्दे पर अधिक विस्तृत प्रतिक्रिया दे सकेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget