एक्सप्लोरर

CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, समारोह में जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज, रांची पहुंचीं ममता बनर्जी

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालीन, हरिवंश, कन्हैया कुमार और जीतन राम मांझी समेत अन्य नेता शामिल होंगे.

रांची: कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी गठबंधन दल के नेता हेमंत सोरेन कल (रविवार) भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन के साथ जेएमएम के एक नेता, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर ओरांव और आरजेडी के एक मात्र विधायक शपथ लेंगे.

ये नेता होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगेगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुकी हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालीन, हरिवंश, कन्हैया कुमार, जीतन राम मांझी की सहमति मिल गई है.

इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं. यही नहीं मायावती, एचडी कुमारस्वामी, आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भी शामिल होने की उम्मीद है.

CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, समारोह में जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज, रांची पहुंचीं ममता बनर्जी

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर को दोपहर दो बजे होगा. सुप्रियो ने बताया कि हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया था लेकिन वह व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में नहीं आ पा रहे हैं. उन्होंने हेमंत को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि समय मिलते ही वह झारखंड आएंगे.

हेमंत सोरेन ने राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने का न्यौता दिया जिसे दास ने स्वीकार कर लिया और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि की है.

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. इस गठबंधन को चुनाव बाद बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम का भी साथ मिला. जेवीएम ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी मात्र 25 सीट जीतने में कामयाब रही.

प्रशासन ने रोका तो पैदल चल दारापुरी के घर तक पहुंचीं प्रियंका गांधी, कहा- पुलिस ने गला दबाकर गिराया

हेमंत सोरेन ने 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद गठबंधन सहयोगियों के साथ 24 दिसंबर को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था जिसके बाद राज्यपाल ने 25 दिसंबर को उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री मनोनीत कर 29 दिसंबर को शपथग्रहण के लिए आमंत्रित किया था.

CAA: सीएम योगी ने कहा-  अफवाह फैलाने वालों में डर पैदा करने के लिए कड़ी कार्रवाई करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget