एक्सप्लोरर

चापलूसी की इंतेहा: वाईएसआर कांग्रेस के MLA ने ली सीएम के नाम की शपथ, प्रोटेम स्पीकर ने टोका, दिलाई दोबारा शपथ

विधायक श्रीधर रेड्डी के ऐसा करने के बाद प्रोटेम स्‍पीकर संबांगी अप्‍पाला नायडू ने उन्हें दोबारा शपथ लेने के लिए कहा. जिसके बाद उन्होंने दोबारा शपथ ली.

अमरावतीः पार्टी के शीर्ष नेताओं को भगवान के बराबर दर्जा और उनकी हर बात में हां में हां मिलाने का एक और मामला समाने आया है. वाईएसअर कांग्रेस के एक नव निर्वाचित विधायक ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में पार्टी प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नाम पर शपथ ली.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेल्‍लोर ग्रामीण से विधायक कोटामरेड्डी श्रीधर रेड्डी ने मुख्‍यमंत्री के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए यह कदम उठाया. विधायक कोटामरेड्डी श्रीधर रेड्डी ने कहा कि सीएम जगन उनके लिए भगवान हैं.

विधायक श्रीधर रेड्डी के ऐसा करने के बाद प्रोटेम स्‍पीकर संबांगी अप्‍पाला नायडू ने उन्हें दोबारा शपथ लेने के लिए कहा. प्रोटेम स्‍पीकर के टोकने के बाद श्रीधर ने दोबारा ईश्‍वर के नाम पर शपथ ली. बाद में श्रीधर रेड्डी ने बताया कि वह जज्‍बाती हो गए थे और इसीलिए ऐसा कर दिया.

शपथ के बाद श्रीधर रेड्डी ने दावा किया कि टीडीपी के कुछ विधायकों ने पहले एनटी रामराव के नाम पर शपथ ली थी और उन्‍हें ऐसा करने की अनुमति दी गई थी.

बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस ने चंद्र बाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को बुरी तरह से हराया. 176 सदस्यों वाली इस विधानसभा में वाईएसआर ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की वहीं टीडीपी मात्र 23 सीटों पर सिमट गई.

इंदौर: बैठक में 'जन-गण-मन' अधूरा छोड़कर अचानक 'वंदे मातरम' गाने लगे पार्षद, VIDEO वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget