एक्सप्लोरर

हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी से उत्तर-भारत में बढ़ी ठंड, सैलानी खुश

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित भारत के उत्तरी हिस्से में शनिवार को हुई बर्फबारी और बारिश से जनजीवन तो प्रभावित हुआ है, लेकिन अब तक सूखे चले आ रहे मौसम के मिजाज में अचानक आए इस बदलाव से स्थानीय निवासी जरूर खुश हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पर्वतीय इलाके और उत्तरी मैदानी इलाके अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इस बीच हिमालय पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की खबर है।

जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. कश्मीर घाटी का सड़क और वायु मार्ग के जरिए देश के शेष हिस्से से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। यहां तक अंतर-जनपदीय मार्ग भी बाधित रहे। हालांकि पर्यटक बर्फबारी से बेहद खुश हैं, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाके ऐसे हैं, जहां लोगों ने कई साल बाद बर्फ गिरती देखी है. अलग-अलग जगहों की तस्वीरें बताने के लिए काफी हैं कि पूरे उत्तर भारत में मौसम का मूड किस तरह बदल गया है, पहाड़ों पर जहां भारी बर्फबारी हो रही है.. वहीं इसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है, जहां सर्दी से लोग ठिठुरने लगे हैं. mussoore snow fall vo 0801 JW.00_24_54_14.Still001 डलहौजी, हिमाचल प्रदेश: डलहौजी में मौसम ने एकदम से करवट बदली है और यहां बर्फबारी हो रही है. जिन्हें डलहौजी से आगे जाना था, वो बर्फबारी की वजह से फंस चुके हैं, हालांकि इससे परेशानियां तो बढ़ी हैं लेकिन बर्फबारी से पर्यटक खुश हैं. शिमला, हिमाचल प्रदेश: 24 घंटे के भीतर शिमला का नज़ारा एकदम बदल गया, 24 घंटे पहले जहां मौसम सर्दी वाला था, वो एकाएक बर्फीले मौसम में बदल गया, पूरा शिमला इस वक्त बर्फ की एक मोटी चादर से ढक गया है, इतनी बर्फ देखकर यहां पर्यटकों की तो खुशी का ठिकाना नहीं है. मनाली, हिमाचल प्रदेश: मनाली में भी जमकर बर्फ पड़ी है। आलम ये है कि घर की छतों पर छह-छह इंच मोटी बर्फ की परत जम गई है। जिधर भी आपकी नजर जाएगी आपको सब सफेद ही सफेद नजर आएगा. सड़क पर खड़ी गाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं. सड़कों पर बर्फ बिछी पड़ी है, मनाली में बर्फबारी, घूमने आए लोगों के लिए मुंह मांगी मुराद से कम नहीं है. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: कश्मीर में भी बर्फ सैलानियों के लिए खुशियां लेकर आयी, जिधर देखो उधर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नज़र आ रही है. पांच महीने बाद घाटी में बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरों पर भी खुशी तो आई लेकिन बिजली-पानी की सप्लाई ठप हो गई है. जम्मू-कश्मीर हाइवे बंद रहने से घाटी का संपर्क पूरे देश से कटा रहा, हवाई उड़ाने रद्द हैं. कश्मीर यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को भी टाल दिया गया है. नैनीताल, उत्तराखंड: छुट्टियां बिताने नैनीताल पहुंचे लोगों की शुक्रवार की सुबह जब आंख खुली तो बर्फबारी का ये खूबसूरत नजारा देखकर हर चेहरा खिल उठा. नैनीताल में सीजन की इस पहली बर्फबारी में लोगों ने अपने अपने तरीके से खुशी का इजहार किया. Dhanaulti snowfall pkg 0701 SHK19.00_06_31_07.Still001 धनौल्टी, उत्तराखंड: तीन साल बाद धनौल्टी ने इतनी बर्फ देखी है, दिल्ली से महज 300 किलोमीटर दूर धनौल्टी में ऐसे आसमान से बर्फ के सफेद फूल गिर रहे थे. रातों रात ऐसी बर्फ देखकर पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget