एक्सप्लोरर

मुंबई: फिर खुली बीएमसी की पोल, लगातार चार दिन की बारिश से बेहाल हुई मायानगरी

मुंबई में बारिश से फिर बदइंतजामी की पोल खुली, कई इलाकों में पानी भर गया. दक्षिण-मध्य मुंबई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. दक्षिण मुंबई को पूर्वी मुंबई से जोड़ने वाला परेल का ये रास्ता पानी से भरा हुआ है.

मुंबई: मुंबई की बारिश ने फिर एक बार बीएमसी की बदइंतजामी की पोल खोल दी है. कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण मुंबई में चार लोगों की मौत की भी खबर है. एक व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई.

ट्रेन से लेकर कार तक सब पानी में डूबे नजर आए. मुंबई पिछले चार दिन से बारिश से भीग रही है. दक्षिण-मध्य मुंबई में ज्यादा बारिश हुई है, लगातार बारिश से माटुंगा, हिंदमाता, परेल और दादर में जलजमाव जैसे हालात हो गए हैं. रात भर भारी बारिश होने के कारण पूरे मुंबई में कम से कम 137 स्थान जलमग्न हो गए. इसमें दादर, सिओन, माटुंगा, परेल और वडाला, माहिम, सांताक्रूज, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, दहिसर शामिल हैं. इससे हर प्रकार का यातायात रुक गया है, जिससे सुबह से ही शहर भर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है.

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा से आने-जाने वाली उड़ानों में भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण 35 मिनट की देरी हुई. सोमवार तड़के मध्य रेलवे के पश्चिमी घाट में मंकीहिल खंड में जामब्रुग और ठाकुरवाड़ी के बीच एक मालगाड़ी की कम से कम चार बोगियों के बेपटरी होने, मुंबई-पुणे सेक्टर की लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं.

मुंबई-पुणे मार्ग पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, कुछ का मार्ग बदला गया है और अन्य लंबी दूरी की ट्रेन विभिन्न स्थानों पर प्रभावित हुईं हैं, हालांकि मध्य रेलवे ने स्थिति सामान्य करने के लिए काफी प्रयास किए. सिओन, माटुंगा और कुर्ला जैसे स्थानों पर रेलवे ट्रैक पूरी तरह डूब गए हैं जिससे मध्य रेलवे के उपनगरीय सेक्टर पर ट्रेन सेवा देरी से चल रही है और छात्र तथा कार्यालय जाने वाले लोग प्रभावित हुए हैं.

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को भी मुंबई और इसके आसपास भारी बारिश की संभावना जताई है और अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget