एक्सप्लोरर

बारिश से यूपी और एमपी में बुरा हाल: इटावा में सड़क बनी समंदर, दमोह में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त

लगातार हो रही बारिश की वजह से देश के कई हिस्से प्रभावित हैं. मध्यप्रदेश के दमोह और उत्तर प्रदेश के इटावा में भी बुरा हाल है. हर जगह पानी जमा हो जाने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

नई दिल्ली: लगातार हो रही बरसात के कारण यूपी और एमपी में बुरा हाल हो गया है. जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक तरफ इटावा में सड़कों का हाल किसी समंदर जैसा दिख रहा है तो वहीं स्थानीय थाने में भी पानी घुस गया है. दूसरी तरफ एमपी के दमोह में तो हालात और भी बुरे हैं, लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं. हर जगह पानी जमा हो गया है जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.

इटावा का हुआ बुरा हाल 

पहली मानसून की बारिश में ही इटावा का बुरा हाल हो गया है. पूरा शहर जलमग्न है. पानी जमा हो जाने के कारण रेलवे अंडर ब्रिज में कई गाड़िया फंसी हुई है. बाज़ार में पानी भर जाने के कारण कई दुकाने बंद है. वही ज़िला अस्पताल कैम्पस में भी पानी भर गया. साथ ही पुलिस चौकी भी जलमग्न हो गई है. पूरे शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पहली बरसात में शहर के इस हालात से साफ हैं कि नगरपालिका ने मानसून से निपटने के लिए कोई इंतिज़ाम नही किये थे.

एमपी के दमोह में जान जोखिम में डाल रहे हैं लोग

मध्य प्रदेश के दामोह में भी स्थिति खराब है. वहां भी लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. तेंदूखेड़ा में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं. हर तरह पानी ही पानी नजर आ रहा है. पानी भर जाने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. यातायात प्रभावित हो गई है.

बारिश के दिनों में जब नदी-नाले उफान पर हों तो उनसे लोगों के सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हट रहे हैं. एक ऐसा ही मामला दमोह जिले के कंचन नाले का है, जहां दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज सुबह कुछ देर के लिए बारिश रुकी लेकिन नाले के ऊपर बने पुल पर पानी तेज बहाव में था. तभी पुल के एक पार खड़े लोगों में से तीन लोग एक बाइक के साथ पुल पार करने लगे तभी बीच पुल पर जाकर बाइक ने संतुलन खो दिया. तीनो बाइक सवार भी बाइक को बचाने के चक्कर में डूबने लगे. तभी एक और युवक पैदल ही उन्हें बचाने दौड़ा और आखिरकार चारों ने मिलकर न सिर्फ खुद को बचाया बल्कि बाइक भी सुरक्षित निकाल ली.

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जल जमाव

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मानसून की वजह से नगर की निचली बस्तियों सहित शहर में जगह-जगह हुआ जल जमाव हो गया है. इससे शासकीय कार्यालय परिसर भी अछूते नही रहे. ऐसे में जहां निचली बस्तियों के रहवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा तो वही शासकीय कार्यालयों कें परिसर एवं उसके आसपास के दुकानों के चारों ओर हुये जल भराव के कारण दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget