एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, हिमाचल में 3 की मौत, बादल फटने से मची तबाही

लगातार हो रही बारिश के बाद शिमला में एक बड़ा पत्थर मकान पर गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो और तीन लोग घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब 7 मजदूर घर में आराम कर रहे थे तभी एक बड़ा सा पत्थर पहाड़ी से लुढ़कता हुआ आया और मकान पर गिर गया.

नई दिल्ली: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है. कहीं बाढ़ कहर बरपा रहा है तो कहीं बादल फटने की घटना से तबाही मची हुई है. प्राकृतिक आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. हिमाचल से और पंजाब के कई इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर हजारों लोग फंसे हैं. बाढ़ में फंसे लोगों को बचाव कार्य में जुटे लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं.

हिमाचल में बाढ़

प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. कुल्लू-मनाली का संपर्क देश से टूट गया है. राज्य के कई इलाकों में हाई अलर्ट है. प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वे किया साथ ही बचाव कार्य में लगे प्रशासन की काम को भी सराहा है.

शिमला में बादल फटने से तबाही

शिमला के क्यारी इलाके में बादल फटने से तबाही मच गई. यहां पानी का तेज बहाव अपने साथ सबकुछ बहा ले जाने पर अमादा है. करीब आधा दर्जन गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं. हालांकि गनीमत है कि इसमें किसी की जान नहीं गई है.

मकान पर गिरा पत्थर, तीन की मौत

लगातार हो रही बारिश के बाद शिमला में एक बड़ा पत्थर मकान पर गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो और तीन लोग घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब 7 मजदूर घर में आराम कर रहे थे तभी एक बड़ा सा पत्थर पहाड़ी से लुढ़कता हुआ आया और मकान पर गिर गया. प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार रूपए के मुआवजे का ऐलान किया है.

लाहौल स्पीति में जोरदार बर्फबारी

रोहतांग पास और लाहौल स्पीति में जोरदार बर्फबारी होने के बाद सड़कें बंद कर दी गई है. यहां पूरी सड़क ने बर्फ की चादर ओढ़ रखी है. यहां 4 फिट तक बर्फ जमा हो गया. मौसम की मार में कई लोग फंस गए जिनको रेस्क्यू किया जा रहा है. यहां फंसे 300 लोगों की जिंदगी बचाने की जंग चल रही है. यहां फंसे लोगों में आईआईटी रुढ़की के 45 छात्र भी शामिल थे. ये सब बर्फ से ढंके इन पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने गए थे.

आज आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर भारत के पहाड़ों पर भीषण तबाही मचाने के बाद मानसून जम्मू कश्मीर से आगे निकल गया है. अब पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम तेज़ी से बदलता हुआ दिखाई देगा. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व्यापक रूप में कम हो जाएगी. हालांकि हवाओं में बनी नमी के कारण बादल दिखेंगे और सोलन, शिमला, बिलासपुर, उना, देहारादून, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रपुर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत और आसपास के शहरों में हल्की बारिश आज भी दिख सकती है. वहीं अमृतसर, लुधियाना, हिसार, अंबाला, दिल्ली, चंडीगढ़, आगरा, मथुरा, जयपुर, और आसपास के शहरों सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम सूखा रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget