एक्सप्लोरर

हिमाचल में भारी बारिश-भूस्खलन से 63 की मौत, पंजाब और हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात

बारिश के चलते 1000 से ज्यादा सड़कों, अनेक पुलों, पीडब्ल्यूडी संपत्तियों और पानी के पाइपों को नुकसान पहुंचा है. राज्य सरकार युद्ध स्तर पर सड़कों को दुरुस्त करने और पानी और बिजली की आपूर्ति बहाल करने का काम कर रही है.

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से अबतक करीब 63 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मॉनसून सत्र के दूसरे दिन चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सड़कों और पानी के पाइप के क्षतिग्रस्त होने से और बिजली पारेषण को नुकसान पहुंचने से राज्य को 625 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है.

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार युद्ध स्तर पर सड़कों को दुरुस्त करने और पानी और बिजली की आपूर्ति बहाल करने का काम कर रही है.  बारिश के चलते 1000 से ज्यादा सड़कों, अनेक पुलों, पीडब्ल्यूडी संपत्तियों और पानी के पाइपों को नुकसान पहुंचा है.

पंजाब,हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात जारी

वहीं, हिमाचल से सटे पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन पिछले कुछ दिनों लगातार हुई बरिश के कारण दोनों राज्यों के अनेक हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं. कुछ प्रभावित क्षेत्रों से जल स्तर कम होना शुरू हो गया है, लेकिन लुधियाना,रूपनगर और जालंधर के अनेक गांवों में अभी तक पानी भरा हुआ है.

सतलुज नदी पर बने विभिन्न बांधों में दरार आने से इन गांवों में पानी भर गया. पिछले कुछ दिन में बारिश होने और भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने और सतलुज और उसकी सहायक नदियों के बाढ़ का पानी लुधियाना,जालंधर,फिरोजपुर और रूपनगर के गांवों में घुस गया है. इससे फसलों को खास तौर पर धान की खेती को बेहद नुकसान पहुंचा है. हरियाणा में यमुनानगर,कैथल,कुरुक्षेत्र,करनाल और सोनीपत इलाके प्रभावित हैं.

बाकी राज्यों का मौसम पूर्वानुमान

पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान, पूर्वी यूपी, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोस्टल और साउत इंटीरियर कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भी भारी बारिश का अनुमान है.

यह भी पढें-

INX घोटाला: ‘गायब’ चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई आज

आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में पहला एनकाउंटर, बारामूला में एक आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

दिल्ली में बाढ़ की चपेट में आए यमुना बाजार इलाके के घर, खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है यमुना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एसपर के साथ फोन पर बात की, द्विपक्षीय मामलों पर भी हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget