एक्सप्लोरर

गर्मी और लू की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 46 के पार

देश में गर्मी और लू के प्रभाव ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मध्य प्रदेश में नौगांव सबसे गर्म रहा जहां तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. पालम में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 2013 मई के बाद मई महीने में दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है. दिल्ली में मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया, ''दिल्ली का चढ़ा पारा. दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है. अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.''

बिहार में लू का कहर

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के हिस्सों में सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है. राज्य में अधिकांश क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले एक दो दिनों तक धूप तेज होगी. पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना में अभी एक-दो दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि सुपौल, अररिया में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान लू की चपेट में कई जिले रहेंगे.

बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बदली के कारण गर्मी से मिली राहत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को हल्के बादलों की मौजूदगी से गर्मी से राहत मिली. साथ ही गर्म हवाओं का असर कम है, जिससे बीते दिनों के मुकाबले गुरुवार को गर्मी से राहत है. राज्य में गर्मी और लू के प्रभाव ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. राज्य में नौगांव सबसे गर्म रहा जहां तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

एक मंत्री पद मिलने से नाराज जेडीयू का बड़ा फैसला, मोदी कैबिनेट में नहीं होगी शामिल, NDA में बनी रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget