एक्सप्लोरर

देश में कोरोना से रिकवरी रेट करीब 30 फीसदी, राहुल गांधी ने सरकार को दी ये सलाह | दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 56342 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 16540 मरीज ठीक हुए हैं.

1. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56342 हो गई है. इनमें से 16540 मरीज ठीक हुए हैं और 1886 लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए कुल लोगों में से 29.36 फीसदी ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के करीब 216 जिलों में कोरोना संक्रमण का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है. https://bit.ly/2yuyINJ 2. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर आर्थिक पैकेज की मांग को दोहराया है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लॉकडाउन लगे 45 दिन हो चुके हैं. जहां एक तरफ पूरा देश कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ संपूर्ण लॉकडाउन के चलते उत्पन्न हुई भयानक आर्थिक सुनामी के बादल देश पर मंडरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबसे गरीब 13 करोड़ परिवारों को 75-75 सौ रुपये दिए जाएं. https://bit.ly/2znxdAI 3. वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की आर्थिक वृद्धि शून्य रह सकती है. उसने कहा कि भारत की सावरेन रेटिंग का नकारात्मक परिदृश्य उसकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर पहले के मुकाबले काफी कम रहने के जोखिम को दर्शाता है. https://bit.ly/2ywcTNM 4. कोरोना वायरस संकट के बीच एबीपी न्यूज़ ने आज खास कार्यक्रम 'e-शिखर सम्मेलन' आयोजित किया. इस कार्यक्रम में कोविड 19, लॉकडाउन और इकॉनमी पर चर्चा की गई है. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो, जयंत सिन्हा, सुधांशु त्रिवेदी, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, राजीव शुक्ला, अपोलो अस्पताल की ज्वाइंट एमडी संगीता रेड्डी, फिनिक्स मॉल के प्रेसीडेंट (वेस्ट) राजेंद्र केलकर, द फोरम ग्रुप के एमडी राहुल सराफ और सेलेक्ट ग्रुप के अर्जुन शर्मा से चर्चा की गई. https://bit.ly/3bfkBsH 5. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बचे हुए विषयों की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह घोषणा की. मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन विषयों की परीक्षाएं पहले हो चुकी हैं, उनकी परीक्षा नहीं होगी. वैकल्पिक विषयों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगा. https://bit.ly/2Ab1KlS अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget