एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को दीया जलाने का आह्वान किया, देश में बढ़े कोरोना के मामले | दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, COVID-19 के कल से अब तक 336 नए मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है. पढ़ें दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें-

1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 336 नए पॉज़िटिव मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने शाम के चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि COVID-19 के कल से अब तक 336 नए मामले आए हैं. उनके मुताबिक कोरोना से अब तक 56 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 12 लोगों की कल मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो दिनों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 647 पॉजिटिव मामले तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं. https://bit.ly/2X7Xjl1 2. कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के जरिए देश से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने देशवासियों से लाइट बंद कर दीया जलाने का आह्वान किया है. पीएम मोदी ने कहा,'' हम पांच अप्रैल रविवार को रात 9 बजे अपने घरों की लाइट बंद कर के नौ मिनट तक घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती या मोबाइल की लाइट जलाएं. दुनिया को प्रकाश की ओर जाना है. ऐसा करने से एहसास होगा कि हम अकेले नहीं हैं.'' https://bit.ly/39H9ZC2 3. कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच रविवार 5 अप्रैल, रात 9 बजे, 9 मिनट तक दिया/मोमबत्ती/टॉर्च जलाने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील को कांग्रेस ने निराशाजनक करार दिया है. पार्टी ने कहा कि देश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री डॉक्टरों की सुरक्षा, मजदूरों के खाते में रुपए, सब्जी-अनाज जैसी आवश्यक चीजों की सप्लाई पर बोलेंगे, लेकिन पीएम के संदेश के बाद देश निराश हुआ है. हालांकि कांग्रेस ने साफ किया है कि वो दिया जलाने की अपील के खिलाफ नहीं है. https://bit.ly/2UHfZqu 4. देश में 24 मार्च की मध्यरात्रि से लागू 21 दिनी लॉकडाउन लगाए जाने के बाद ज़मीनी तैयारियो को आंकने के लिए पीएम मोदी ने कोविड-19 की तैयारियों का एक सर्वे कराया है. इस सर्वे में यह बात प्रमुखता से सामने आई है कि अधिकतर जिलों में चिकित्सा स्टाफ, उपकरण, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस और ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की कमी है. वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों समेत कई इलाकों में मेडिकल स्टाफ को पर्याप्त प्रशिक्षण की भी ज़रूरत है. https://bit.ly/2X5aGCE 5. मज़दूरों और रेहड़ी-पटरी के ज़रिए स्वरोजगार करने वालों को लॉकडाउन की अवधि में उनका वेतन या न्यूनतम आमदनी मुहैया करवाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है. याचिका में कहा गया है कि इन लोगों के पास अभी आमदनी का कोई जरिया नहीं. इसलिए, सरकार उन्हें न्यूनतम आय दे. मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी. https://bit.ly/2R6ouc8 अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget