एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, मजदूरों से रेल किराये को लेकर केंद्र का बयान | दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

COVID 19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 11762 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 1389 लोगों की मौत हुई है.

1. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2573 लोग संक्रमित हुए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शाम के करीब साढ़े पांच बजे जारी आंकड़े के मुताबिक, अब तक 42836 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 11762 मरीज ठीक हुए हैं और 1389 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर करीब 28 फीसदी है. https://bit.ly/3b3EkLX

2. लॉकडाउन 3 के पहले दिन आज देश में कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं. राष्ट्रीय राजधानी में भी शराब की दुकानों के साथ-साथ अन्य जगहों पर भीड़ इक्ट्ठी हो गई. इसी के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर लोग किसी इलाके में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो हम उस इलाके में दी गई सभी रियायतें वापस ले लेंगे और कड़े कदम उठाएंगे. https://bit.ly/2W0T1v3

3. जगह-जगह फंसे श्रमिकों के लिए शुरू की गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन का किराया वसूले जाने को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरा है. कांग्रेस ने कहा है कि श्रमिकों का किराया पार्टी देगी.https://bit.ly/3c35lQT इसी को लेकर अब सरकार ने सफाई दी है. केंद्र सरकार ने कहा कि हमने मजदूरों से किराया वसूलने की बात कभी नहीं की, इसका 85 प्रतिशत भार रेलवे ने जबकि 15 प्रतिशत बोझ राज्य सरकारों ने उठाया है. https://bit.ly/2A01TbT

4. गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारत ने पाकिस्‍तान के एक वरिष्‍ठ राजनयिक को बुलाया और इस मसले पर कड़ा बयान (डिमार्श) जारी किया. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्‍तान को साफ कर दिया है कि जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान का हिस्‍सा भी आता है, वह भारत का आंतरिक भाग है. पाकिस्तानी अदालत ने गिलगित-बाल्टिस्तान आदेश 2018 में संशोधन करने की अनुमति दी है. https://bit.ly/35sDxCY

5. संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 31 मई को आयोजित होने वाली थी. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा 20 मई के बाद की जाएगी. यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के बारे में पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह 3 मई 2020 को लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस संबंध में निर्णय लेगा. https://bit.ly/2z6Hnpu

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल पैतृक घर जाएंगे LoP राहुल गांधी, प्रयागराज में कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस
कल पैतृक घर जाएंगे LoP राहुल गांधी, प्रयागराज में कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस
चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget