एक्सप्लोरर

क्या आपको भी इश्यू हुआ है गलत ई-चालान, जानें क्या करना है आपको

दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए ऐसी कई शिकायतें मिल रही थीं जिनमें कहा जा रहा था कि गलत ई-चालान इश्यू हुआ है.

नई दिल्ली: दिल्ली के ऐसे वाहन मालिक जो गलत ट्रैफिक चालान के जारी होने की समस्या से जूझ रहे हैं अब ई-चालान के सत्यापन (verification) को चुनौती दे सकते हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उन ई-चालान को सत्यापित (verify) करने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की है जिनके बारे में वाहन मालिकों द्वारा दावा किया गया है कि ये उन्हें गलत तरीके से इश्यू किए गए.

दरअसल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए ऐसी कई शिकायतें मिल रही थीं जिनमें कहा जा रहा था कि गलत ई-चालान इश्यू हुआ है. इसलिए दिल्ली पुलिस ने एक ईमेल आईडी (tinbt-dtp@nic.in या info@delhitrafficpolice.nic.in) जारी की है जिस पर आप अपनी शिकायत भेज सकते हैं.

कैसे जारी होता है ई-चालान एक ऑटोमैटिक कैमरा बेस्ड सिस्टम उन गाड़ियों की नंबर प्लेट को स्कैन करता है जिन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया होता है. इसके बाद गाड़ी नंबर का डेटाबेस से मिलान किया जाता है और फिर उल्लंघनकर्ता के मोबाइल फोन पर ई-चालान भेज दिया जाता है.

कोरोना संकट के बाद वुर्चुअल कोर्ट को मजबूत करने पर जोर कोरोना संकट ने भारतीय न्यायिक प्रणाली को वर्चुअल अदालतों के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का समय दिया है. इस साल मई में,  वर्चुअल कोर्ट परियोजनाओं के दूसरे चरण का ई-उद्घाटन दिल्ली में हुआ था और यह सिस्टम इन वर्चुअल अदालतों के जरिए दिल्ली के जिला न्यायपालिका के 20 जजों की एनर्जी बचाने में समक्ष रहा है.

अब वाहन मालिक भी वर्चुअली ई-चालन को चैलेंज कर सकते हैं. मोटर वाहन अधिनियम, 1998 की धारा 208 के अनुसार,  उल्लंघनकर्ता को उनके मोबाइल फोन पर एक समन भेजा जाता है जो उल्लंघनकर्ता को आरोपों को चुनौती देने या जुर्माना अदा करने का विकल्प देता है.

यदि उल्लंघनकर्ता जुर्माना नहीं देने और आरोपों को चुनौती देने का विकल्प चुनता है, तो वह वेब पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प के साथ, जुर्माने को चुनौती दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर भूमिपूजन में राष्ट्रपति को न बुलाने पर राजनीति तेज, BSP-AAP ने बताया दलितों का अपमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आशुतोष रांका का मुंह बंद करें, बहुत बोलता है', अभिजीत दीपके ने क्यों किया ये पोस्ट
'आशुतोष रांका का मुंह बंद करें, बहुत बोलता है', अभिजीत दीपके ने क्यों किया ये पोस्ट
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
ONOE पर JPC और SC के जजों की बैठक कैंसिल, जानें क्या बोले अध्यक्ष?
ONOE पर JPC और SC के जजों की बैठक कैंसिल, जानें क्या बोले अध्यक्ष?
'न्यायिक मर्यादा उन्हें...', जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर क्या बोले पूर्व CJI बीआर गवई
'न्यायिक मर्यादा उन्हें...', जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर क्या बोले पूर्व CJI बीआर गवई

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget