एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए मेरे पास है पर्याप्त संख्या बल: अहमद पटेल

यह पूछे जाने पर कि चुनाव जीतने के लिए 45 का जादुई आंकड़ा वह कैसे हासिल करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव किसी की प्रतिष्ठा को लेकर नहीं है. अपने विधायकों पर मेरा पूरा भरोसा है. कांग्रेस के 44 विधायकों के अलावा एनसीपी के दो, जेडीयू के एक विधायक भी अपना वोट मुझे देंगे.’’

आणंद: 8 अगस्त को गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल ने आज कहा कि जीत के लिए उन्हें पर्याप्त संख्या में विधायकों का समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा कि इसमें एनसीपी और जेडीयू के विधायक भी शामिल हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस विधायकों और उनके परिवारों को डरा धमका रही है और प्रताड़ित कर रही है ताकि और भी विधायकों को तोड़ा जा सके. कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी की ओर से पाले में करने की कोशिश किए जाने के चलते 44 विधायकों को बेंगलुरू भेजने को मजबूर होना पड़ा.

आणंद के बाहरी इलाके में स्थित निजानंद रिसार्ट में कांग्रेस के 44 विधायकों से मिलने के बाद पटेल ने ने ये बातें कही. बेंगलुरू से लौटने के बाद उन्हें वहां रखा गया है. पार्टी के विधायक कल सुबह तक वहां रहेंगे.

यह पूछे जाने पर कि चुनाव जीतने के लिए 45 का जादुई आंकड़ा वह कैसे हासिल करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव किसी की प्रतिष्ठा को लेकर नहीं है. अपने विधायकों पर मेरा पूरा भरोसा है. कांग्रेस के 44 विधायकों के अलावा एनसीपी के दो, जेडीयू के एक विधायक भी अपना वोट मुझे देंगे.’’

पटेल ने रिजॉर्ट के बाहर कहा, ‘‘अभी तक अपने पत्ते नहीं खोलने वाले कांग्रेस के सात विधायक भी मुझे वोट देंगे. यहां तक कि शंकरसिंह वाघेला ने घोषणा की है कि वह मुझे वोट देंगे.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि एनसीपी ने कल कहा था कि इसने किसी पार्टी का समर्थन करने के बारे में फैसला नहीं किया है लेकिन ताजा खबरों से पता चलता है कि एनसीपी ने मेरा समर्थन करने का फैसला ले लिया है.

कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू जाने के लिए मजबूर करने को लेकर भी पटेल ने बीजेपी पर हमला किया. ‘‘मुझे समझ में नहीं आ रहा कि बीजेपी ने अपना तीसरा उम्मीदवार उतारने का फैसला क्यों किया, जबकि उसके पास 16 विधायक कम हैं. दल बदल के लिए जिस तरह से कांग्रेस विधायकों को निशाना बनाया गया है, हमारा लोकतंत्र एक ‘बनाना रिपब्लिक’ में तब्दील हो गया है. हम पर निगरानी रखी गई. यहां तक कि सरकार ने भी मेरी निगरानी की.’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि और अधिक विधायकों को बीजेपी की ओर से अपने पाले में करने के लिए हमारे विधायकों और उनके परिवारों को डराया धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया. यही वजह है कि हमारे विधायक एक सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget