एक्सप्लोरर

खिलाड़ियों से उनकी कमाई में मांग रही थी हिस्सा, विरोध पर झुकी खट्टर सरकार

हरियाणा में कुल नौ खिलाड़ी हैं जो विभिन्न सरकारी पदों पर तैनान हैं इनमें योगेश्वर दत्त, विकास कृष्णन यादव, विजेंद्र सिंह, सरदारा सिंह, ममता सौदा डीएसपी तो मौसम खत्री एएसआई के पद पर हैं.

नई दिल्ली: खिलाड़ियों के विरोध के बाद हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कमाई में 33% हिस्सा मांगने वाले आदेश पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अगले आदेश तक नोटिफिकेशन पर रोक लगाने की बात कही है. खट्टर ने ट्वीट किया, ''मैंने खेल विभाग से फाइल दिखाने को कहा और 30 अप्रैल के नोटिफिकेशन पर अगले आदेश तक रोक लगाने को कहा. हमें अपने खिलाड़ियों के योगदान पर गर्व है. मैं उन्हें प्रभावित करने वाले सभी मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन देता हूं.''

क्या आदेश दिया था हरियाणा सरकार ने? 30 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक हरियाणा में नौकरी करने वाले खिलाड़ी अगर प्रोफेशनल लीग और ऑन ड्यूटी ऐड करते है तो उससे होने वाली कमाई का 100 प्रतिशत सरकार और छुट्टी लेकर करेंगे तो उसकी कमाई का 33 प्रतिशत हरियाणा सरकार को देंगे.

बबिता फोगाट ने कहा- ऐसा लग रहा है कि अनपढ़ लोग पॉलिसी बना रहे हैं सरकार की पॉलिसी का एलान होते ही हरियाणा के कई दिग्गज खिलाड़ी इसके विरोध में गए. पहलवान बबिता फोगाट ने कहा, ''क्या सरकार को अंदाजा भी है कि खिलाड़ी कितनी ज्यादा मेहनत करते हैं? सरकार ऐसे कैसे हमारी एक-तिहारी सैलरी मांग सकती है? मैं इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करती हूं. सरकार को कम से कम इस मुद्दे पर हम लोगों से चर्चा कर लेना चाहिए था."

हौसला और खेल दोनों प्रभावित होंगे- सुशील कुमार वहीं पहलवान सुशील कुमार ने कहा, ''इस पॉलिसी पर एक बार फिर विचार होना चाहिए. सरकार इस तरह की नीतियां बनाने से पहले वरिष्ठ खिलाड़ियों की एक कमेटी बनाकर उनकी राय जाननी चाहिए. ये खिलाड़ियों के हौसले और खेल को प्रभावित करेगा.''

ऐसे अफसर से राम बचाए- योगेश्वर दत्त पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया, ''ऐसे अफसर से राम बचाए, जब से खेल विभाग में आए है तब से बिना सिर -पैर के तुग़लकी फ़रमान जारी किए जा रहे है. हरियाणा के खेल-विकास में आपका योगदान शून्य है किंतु ये दावा है मेरा इसके पतन में आप शत् प्रतिशत सफल हो रहे है.अब हरियाणा के नए खिलाड़ी बाहर पलायन करेंगे और SAHAB आप ज़िम्मेदार.''

कौन कौन से खिलाड़ी कर रहे हैं नौकरी? हरियाणा में कुल नौ खिलाड़ी हैं जो विभिन्न सरकारी पदों पर तैनान हैं इनमें योगेश्वर दत्त, विकास कृष्णन यादव, विजेंद्र सिंह, सरदारा सिंह, ममता सौदा डीएसपी तो मौसम खत्री एएसआई के पद पर हैं. हरियाणा के कई खिलाड़ी प्रोफेशनल लीग में भी हिस्सा लेते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget