एक्सप्लोरर

हरियाणा: विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम पर मेहरबानी, परोल की मांग पर मंत्री बोले- 'जेल में आचरण अच्छा'

राम रहीम ने 42 दिनों के लिए परोल मांगी हैं. इस मामले में हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जेल मंत्री राम रहीम की परोल का समर्थन कर चुके हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, जिस सिरसा की जमीन पर खेती करने के लिए राम रहीम ने परोल मांगी है वह जमीन राम रहीम की नहीं है.

चंडीगढ़: हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव में वोट चाहिए इसके लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है. खबर ये है कि जेल में बंद बलात्कारी और हत्यारे राम रहीम को परोल पर छोड़ने की तैयारी हो रही है. इसके लिए बकायदा जेल प्रशासन की ओर से सिरसा के जिला प्रशासन को सिफारिशी चिट्ठी भी लिख दी गई है. इस चिट्ठी में और खुद जेल मंत्री कृष्‍णलाल पंवार ने जेल में राम रहीम के आचरण को अच्छा बताया है.

सिरसा की जमीन राम रहीम की नहीं- सूत्र

इस बीच खबर है कि जिस सिरसा की जमीन पर खेती करने के लिए राम रहीम ने परोल मांगी है वह जमीन राम रहीम की नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, राजस्व विभाग की तरफ से की गई जांच में सामने आया है कि वह जमीन राम रहीम के नाम पर नहीं है. बल्कि वह एक ट्रस्ट की जमीन है. इतना ही नहीं राम रहीम के खिलाफ बलात्कार और हत्या से अलग दो और मामले अभी विचाराधीन हैं.

राम रहीम ने मांगी है 42 दिनों के लिए परोल

बता दें कि राम रहीम ने खेती के लिए एक,दो दिन या एक हफ्ते के लिए नहीं बल्कि 42 दिनों के लिए परोल की अर्जी लगाई है. जिस पर जेल प्रशासन अपनी सहमति दे चुका है. इस मामले पर हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी राम रहीम के परोल की तरफदारी में जुटे हुए हैं.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री- जेल मंत्री परोल दिए जाने के पक्ष में!

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हर कैदी को परोल का अधिकार है. यह परोल कानून के अनुसार दी जाती है. यदि गुरमीत राम रहीम को परोल मिलती है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. वहीं, जेल मंत्री कृष्ण पंवार का कहना है कि एसपी जेल ने बाबा के अच्छे आचरण की रिपोर्ट दी है. जेल मंत्री का दावा है कि कमिश्नर ही आखिरी फैसला लेंगे.  कुल मिलाकर हरियाणा सरकार राम रहीम को परोल दिए जाने के हक में दिख रही है.

दरअसल हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और डेरा सच्चा सौदा एक बड़ा वोट बैंक है. ये बात सिर्फ बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी समझती है, क्योंकि कांग्रेस के नेता भी राम रहीम को छोड़ने का विरोध नहीं कर रहे हैं.

कांग्रेस भी नहीं कर रही परोल विरोध

इतना ही नहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी राम रहीम को परोल देने का विरोध नहीं कर रहे हैं. राम रहीम की पेरोल को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसी भी कैदी को पेरोल का अधिकार है. फैंसला अदालत और प्रशासन को करना होता है.

राम रहीम का चुनावी कनेक्शन बता दें कि हरियाणा में चुनावों के वक्त राम रहीम को सजा से पहले नेता वोट के लिए उससे मदद मांगते रहे हैं. साल 2009 के चुनावों में राम रहीम ने राज्य में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया था. जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. सिर्फ हरियाणा में राम रहीम के 25 लाख से ज्यादा भक्त हैं. राम रहीम को मिली सजा के बाद सिरसा और पंचकुला में उसके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था. आज भी राम रहीम के भक्त उसको दोषी मानने से इनकार करते हैं. यह भी पढ़ें-

अलगाववादियों से कोई समझौता नहीं करेगी मोदी सरकार, अमित शाह बोले- जो होता रहा है, वह अब नहीं होगा- सूत्र

कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर विवाद के बीच आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे मोदी

राजस्थान में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गहलोत और पायलट को ठहराया मौत का जिम्मेदार

World Cup: न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय, नबंर 4 के लिए इन 4 टीमों में कड़ी टक्कर

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget