एक्सप्लोरर

Haryana Elections 2024: 'टिकट मेरिट पर...', विनेश फोगाट के कांग्रसी बनते ही AICC ऑफिस के बाहर बवाल! गाड़ियां रोक हुआ विरोध प्रदर्शन

Haryana Elections 2024: विरोध प्रदर्शन की वजह से काफी देर विनेश और बजरंग समेत कई कांग्रेस नेता को पार्टी दफ्तर के भीतर फंसा रहना पड़ा.

Haryana Elections 2024: रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के शुक्रवार (सात सितंबर, 2024) को कांग्रेस में शामिल होन के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा हुआ. दोनों को कांग्रेस सदस्यता दिलाए जाने के बाद पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) हुई थी, जिसके बाद वहां कुछ लोग पहुंचे और वे गाड़ियों को रोककर विरोध जताने लगे. उनकी मांग थी कि टिकट को मेरिट के आधार पर दिया जाए. विरोध प्रदर्शन के चलते पार्टी के कई नेता और दोनों पहलवान दफ्तर में कुछ देर तक फंसे रहे. 

अंग्रेजी अखबार 'दि इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुतबिक, हरियाणा के बरवाला निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का समूह एआईसीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचा था. वे लोग योग्यता के आधार पर टिकट वितरण की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों तक को रोका, जिसके बाद सभी नेताओं को बाहर निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बुलाना पड़ा. विरोध प्रदर्शन करने वालों को किसान बताया गया और उनका कहना था कि वे किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को टिकट नहीं देंगे. वे इसी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अनुरोध करने आए थे.

विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया के लिए बरपा हंगामा?

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के वक्त शुरू हुए इस प्रदर्शन को लेकर ऐसा लगा कि ये प्रदर्शन पहलवानों के खिलाफ है. हालांकि, यह मामला कुछ और ही था. दरअसल, प्रदर्शन कर रहे किसान हरियाणा के हिसार के बरवाला निर्वाचन क्षेत्र पर टिकट वितरण को लेकर नाराज थे. विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता ने दावा किया, "हम हिसार हरियाणा से यहां आए हैं. हमें पता चला है कि कांग्रेस एक भ्रष्ट व्यक्ति को (विधानसभा चुनाव के लिए) टिकट देने जा रही है. हम सभी किसान नेता यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और दीपक बाबरिया से अनुरोध करने आए हैं."  

ये भी पढ़ें: Haryana Polls 2024: जुलाना में विनेश फोगाट बढ़ाएंगी कांग्रेस का सियासी वजन? चुनाव से पहले बृजभूषण शरण ने कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget