एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन: खट्टर बोले- किसी ने एमएसपी खत्म करने की कोशिश की तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

किसानों के आंदोलन में केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप एमएसपी को लेकर भी लगाया जा रहा है. किसानों का कहना है कि सरकार इन कानूनों के जरिए एमएसपी को खत्म करना चाहती है.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन पिछले 25 दिन से जारी है. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर किसी ने एमएसपी खत्म करने की कोशिश की तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. बता दें कि किसानों के आंदोलन में केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप एमएसपी को लेकर भी लगाया जा रहा है. किसानों का कहना है कि सरकार इन कानूनों के जरिए एमएसपी को खत्म करना चाहती है.

हरियाणा के नरनौल में एक सभा को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा, ''एमएसपी हमेशा रहेगी. अगर किसी ने इसे खत्म करने की कोशिश की तो मनोहर लाल खट्टर राजनीति छोड़ देगा. एमएसपी हमेशा रहेगी.'' उन्होंने कहा कि पहले भी एमएसपी थी, अभी भी है और आगे भी रहेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''इस मुद्दे का हल चर्चा के जरिए निकलना चाहिए. मैंने कहा है कि जल्द ही इसका हल निकले. केंद्र सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार है. सरकार नए कानूनों में एक एक क्लॉज पर चर्चा के लिए तैयार है.''

मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए कहा कि चंद लोग "राजनीतिक कारणों" से इन अधिनियमों का विरोध कर रहे हैं. खट्टर ने कहा कि 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है लेकिन सड़क बंद कर दबाव बनाने के लिए कोई जगह नहीं है. केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है. चंद लोग राजनीतिक कारणों से इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं जिन्हें मैं किसानों का प्रतिनिधि नहीं कहूंगा.'

इसे भी पढ़ें दिल्लीः कोरोना के चलते ग्राहकों की संख्या में कमी का असर, बंद हो सकते हैं 40 फीसदी रेस्टोरेंट अमित शाह बोले- बीजेपी बंगाल में जीतेगी तो यहीं की माटी का लाल होगा अगला सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget