एक्सप्लोरर

हरियाणा: शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला किया, अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

हरियाणा से शिरोमणी अकाली दल के एक मात्र विधायक बलकौर सिंह ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. इसको लेकर बीजेपी के इस कदम को अनैतिक बताया और गठबंधन तोड़ने का फैसला किया.

चंडीगढ़/अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का गुरुवार को फैसला किया. राज्य में पार्टी के एकमात्र विधायक गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की राज्य को ईमानदार सरकार देने के लिए प्रशंसा की.

हमने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है- शिअद प्रवक्ता

शिअद के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया, ‘‘ऐसे समय में जब हम सीट बंटवारे को लेकर उनसे बातचीत कर रहे थे, तब हमारे विधायक को पार्टी में शामिल करने के इस अनैतिक कदम का विरोध करने के लिए हमने उनके साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है.’’

पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अमृतसर में कोर कमेटी की बैठक के बाद जारी बयान में, शिअद ने कहा कि बीजेपी ने न केवल उसे धोखा दिया है, बल्कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के संबंध में की गई प्रतिबद्धताओं से भी पीछे हट गई है. बीजेपी के कदम को गठबंधन धर्म के सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए, शिअद के पैनल ने कहा कि बीजेपी का विधायक को अपनी पार्टी में शामिल कर लेना अवांछनीय है, जिसकी पुराने सहयोगी से उम्मीद नहीं थी. बता दें कि हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

हरियाणा

सीटें- 90 विधानसभा का कार्यकाल- 2 नवंबर तक वोटर्स- 1.82 करोड़ बीजेपी सत्ता में मुकाबला- बीजेपी, कांग्रेस और आईएनएलडी(बंटी हुई)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014

यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था. तब बीजेपी राज्य में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. उस समय राज्य में कांग्रेस सिर्फ 15 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को पिछले चुनाव में यहां 19 सीटें मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget