एक्सप्लोरर

Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की आंधी, जीत सकती है 90 में से 78 सीटें

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: एबीपी न्यूज़- सी वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होती दिख रही है. जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं.

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: आज हरियाणा में  विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है. राज्य में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 को नतीजे आएंगे. इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी हरियाणा में अपनी सत्ता बचा पाएगी? इन्हीं सारे सवालों के जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ ओपिनियन पोल किया है. ओपिनियन पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को शानदार जीत हासिल होने वाली है.

किसे कितनी सीटें

हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी 78 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. वहीं कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं.  जेजेपी एक सीट पर जीत हासिल कर सकती हैं और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

साल 2014 में क्या रहे थे नतीजे

हरियाणा में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. हरियाणा में आखिरी चुनाव साल 2014 में 15 अक्टूबर को हुए थे. राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सर्वाधिक 47 सीट जीती थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थी. आईएनएलडी को 19 सीटों पर जीत मिली थी. हरियाणा जनहित कांग्रेस को राज्य में दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी. साल 2014 में राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

किसे कितने फीसदी वोट ? बीजेपी- 46% कांग्रेस- 22% जेजेपी-8 % INLD- 3% अन्य-21%

Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की आंधी, जीत सकती है 90 में से 78 सीटें

इस ओपिनियन पोल में ये बात भी सामने आई है कि हरियाणा में 48 फीसदी वोट के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद मनोहर लाल खट्टर हैं. वहीं, 13 फीसदी वोटों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे नंबर पर हैं. राज्य के लोगों के लिए चुनाव का मुख्य मुद्दा रोजगार और पानी है.

Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की आंधी, जीत सकती है 90 में से 78 सीटें

कब होंगे चुनाव

हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे. राज्य में वोटर्स की संख्या की बात करें तो 1.82 करोड़ वोटर्स हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है.

महत्वपूर्ण तारीख चुनाव की घोषणा-21 सितंबर नोटिफिकेशन की तारीख- 27 सितंबर नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख- 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख- 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन-19 अक्टूबर चुनाव की तारीख- 21 अक्टूबर मतगणना की तारीख- 24 अक्टूबर

NOTE: एबीपी न्यूज के लिए C- VOTER ने इन दोनों राज्यों में वोटरों का मूड जाना है. इस ओपिनियन पोल में हरियाणा के 3793 और महाराष्ट्र के 4855 लोगों की राय ली गई है. दोनों राज्यों में ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget