एक्सप्लोरर

फरीदाबाद में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने फांसी लगाकर दी जान

लाश के पास से पुलिस को 18 अक्टूबर को लिखा एक सुसाइड नोट मिला है जिससे ये साफ हुआ कि हाल में ही परिवार में हुई अपनों की मौत और आर्थिक तंगी की वजह से परिवार परेशान था इसीलिए खुदकुशी कर ली.

नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद की दयालबाग कॉलोनी के एक घर में 4 लटकी हुई लाशों की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है. एक ही परिवार की तीन बहनों और एक भाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. दयालबाग कॉलोनी के सी-31 मकान के ग्राउंड फ्लोर से खून बाहर आ रहा था. लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को 3 बहनें मीना, नीना, जया और इनके भाई प्रदीप की लटकी हुई लाश मिली.

लाश के पास से पुलिस को 18 अक्टूबर को लिखा एक सुसाइड नोट मिला है जिससे ये साफ हुआ कि हाल में ही परिवार में हुई अपनों की मौत और आर्थिक तंगी की वजह से परिवार परेशान था इसीलिए खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक बहनों की उम्र 30 से 40 साल के बीच है जबकि प्रदीप करीब 30 साल का था. पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. कुछ महीने पहले मां की भी मौत हो गई है और करीब 15 दिन पहले भाई की. इसी वजह से परिवार डिप्रेशन में था.

सुरेंद्र सिंह, अडिशनल एस एच ओ सूरजकुंड फरीदाबाद ने बताया, करीब 9 बजे के आसपास चौकीदार ने सूचना दी थी. अमन एंड अग्रवाल अपार्टमेंट के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर 4 बहन-भाई रहते थे. इनकी मां और बाप की दो तीन महीने पहले ही मृत्यु हो चुकी है. हाल ही में छोटे भाई की भी मृत्यु हुई थी. दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे तो 4 डेड बॉडी फांसी पर लटकी हुई थी.

सुरेंद्र सिंह ने आगे बताया, सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें पेरेंट्स की मौत से आहत होकर और आर्थिक तंगी के चलते मृत्यु का ज़िक्र है. शायद सुसाइड 18 तारीख को हुआ है और ब्लड का रिसाव हुआ है इसलिए हो सकता है खून पड़ा हो. जांच अभी जारी है.

पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है. सुसाइड नोट में लिखा है कि ये सब अपने मां बाप और भाई के एक्सपायर होने के बाद खुद को अकेला महसूस कर रहे थे. कुछ आर्थिक तंगी की भी बात सामने आई है. इनकी माता होटल राजहंस में काम करती थी जो रिटायर हो चुकी थी और 5 माह पहले एक्सपायर हो गई थी. इनका भाई संजू भी बीमारी की वजह से एक्सपायर हो गया, इनके पिता पहले ही एक्सपायर हो चुके थे.

हादसे के 16 घंटे बाद अमृतसर पहुंचने पर कैप्टन की सफाई- कहा- दिल्ली एयरपोर्ट पर था, इजरायल दौरा रद्द कर लौटा

सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि जिन लोगों ने उनकी मदद की है, उनका कर्ज़ा, घर में रखे सामान को चैरिटी करके पूरा कर दिया जाए. कुछ पैसा बचेगा वह चर्च के फादर और सिस्टर को दान स्वरूप दे दिया जाए. उन्होंने भी उनकी मदद की थी. फिलहाल पुलिस ने सभी की डेड बॉडीज को बीके हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम के बाद इनकी डेड बॉडीज अंतिम संस्कार के लिए चर्च के फादर रवि कोटा के हवाले की जाएंगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget