एक्सप्लोरर

कांग्रेस को हरीश रावत का सुझाव, PM मोदी की काट के लिए राज्यों के चुनाव में सीएम चेहरे का एलान करे पार्टी

हरीश रावत ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर चेहरा घोषित करना चाहिए ताकि चुनाव स्थानीय मुद्दों पर हो और कांग्रेस का पलड़ा भारी हो सके.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने मांग की है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान करना चाहिए, क्योंकि बीजेपी एंटी इनकंबेंसी को कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ती है. रावत का मानना है कि मोदी का नाम आते ही वोटर दुविधा में आ जाते हैं, इसलिए चुनाव को स्थानीय मुद्दों पर बनाए रखने के लिए कांग्रेस को रणनीति में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए.

इसको लेकर हरीश रावत ने ट्वीट किया था. एबीपी न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने मोदी को हिंदुत्व का आइकन (बड़ा चेहरा) बना दिया है. बीजेपी उनके नाम पर नगर पालिका से लेकर विधायक तक का चुनाव लड़ती है, जिससे प्रभाव में आकर वोटर स्थानीय मुद्दे भूल जाते हैं.

रावत ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर चेहरा घोषित करना चाहिए ताकि चुनाव स्थानीय मुद्दों पर हो और कांग्रेस का पलड़ा भारी हो सके. रावत ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आगे किया गया तो पार्टी को फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा हो, इसलिए आलाकमान से पहले सार्वजनिक रूप से अपनी राय रख रहे हैं. रावत ने यह भी साफ किया कि उनका बयान पांच राज्यों में होने जा रहे मौजूदा चुनाव से जुड़ा नहीं है.

माना जा रहा है कि रावत यह दांव अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे हैं और मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समेत आने वाले विधानसभा चुनावों में जहां बीजेपी से सीधी लड़ाई है, वहां पार्टी को मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान की रणनीति बनानी चाहिए.

आपको बता दें कि कांग्रेस 'सामूहिक नेतृत्व' का नाम विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान नहीं करती है. बीजेपी में प्रचार का फोकस जिस तरह मोदी पर होता है, वैसे ही कांग्रेस में राहुल गांधी पर. लेकिन अब रावत के बयान से एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या अब कांग्रेस नेता भी खुल कर यह मानने लगे हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देने में नाकाम हैं? इस पर रावत ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है. लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ही चेहरा थे और रहेंगे.

कुछ दिनों पहले ही बीजेपी नेतृत्व ने उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटा कर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया है. रावत के रुख से दिलचस्पी बढ़ गई है कि क्या आने वाले दिनों में उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में कुछ फेरबदल होने जा रहा है? हालांकि रावत का कहना है कि उनकी बात ना भी मानी जाए या फिर उत्तराखंड में किसी दूसरे नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बना दिया जाए तब भी वह पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे. आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड चुनाव के लिए जम कर तैयारी कर रही है.

Uttarakhand: सीएम तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, 13 विभाग अपने पास रखे

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget