एक्सप्लोरर
हार्दिक पटेल हिरासत में, अन्य सहयोगी के साथ ‘हमला’ करने के मामला आया सामने

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और उनके करीबी सहयोगी दिनेश बमभोनिया को हमला करने के एक मामले में हिरासत में ले लिया. उनके खिलाफ शनिवार को उत्तर गुजरात के पाटन शहर में एक मामला दर्ज किया गया था. नरेंद्र पटेल नाम के शख्स ने शनिवार को पाटन बी डिविजन थाने में हार्दिक, दिनेश और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया था. पुलिस सूत्रों ने कहा कि हार्दिक पटेल को आनंद जिले से आज पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें पाटन पुलिस को सौंपा जाएगा जो शनिवार को हार्दिक सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी. दिनेश को राजकोट की अपराध शाखा ने शहर से हिरासत में लिया. राजकोट शहर अपराध शाखा के निरीक्षक एचएम गधवी ने कहा, ‘‘हमने दिनेश बमभानिया को शहर के गीता मंदिर इलाके से हिरासत में लिया है. हम उन्हें पाटन पुलिस को सौंपेंगे.’’ नरेंद्र, पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के पूर्व कार्यकर्ता हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के नेता और अन्य ने पाटन के नवजीवन होटल में उन्हें पीटा था,जब वह शनिवार को उनसे मिलने के लिए गए थे.
और पढ़ें
Source: IOCL



























