एक्सप्लोरर

हरभजन ने भिंडरावाले की तस्वीर वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर बिना शर्त मांगी माफी, कहा- स्वीकारता हूं अपनी गलती

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किए एक पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. हरबजन ने इस पोस्ट में खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की एक तस्वीर साझा की थी.

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. दरअसल, उन्होंने खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की एक तस्वीर साझा की थी.

हरभजन ने यह तस्वीर 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पोस्ट की थी. इस 40 साल के ऑफ स्पिनर ने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन की 37वीं वर्षगांठ पर एक व्हाट्सऐप पर आयी तस्वीर को यह महसूस किए बिना ही साझा कर दिया कि उसमें भिंडरावाले की तस्वीर है.

मैं एक ऐसा सिख हूं जो भारत के लिए लड़ेगा न कि भारत के खिलाफ- हरभजन

हरभजन ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं कल की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए स्पष्टीकरण देना चाहता हूं और माफी मांगना चाहता हूं. यह एक ‘व्हाट्सऐप फॉरवर्ड’ था जिसे मैंने जल्दबाजी में उसका मतलब समझे बिना पोस्ट कर दिया.’’

भारत के लिए 103 टेस्ट में 417 विकेट लेने वाले इस स्पिनर ने कहा, ‘‘यह मेरी गलती थी जिसे मैं स्वीकार करता हूं, और किसी भी स्तर पर मैं उस पोस्ट के विचारों या उन लोगों का समर्थन नहीं करता जिनकी तस्वीर उसमें दिख रही थी. मैं एक ऐसा सिख हूं जो भारत के लिए लड़ेगा न कि भारत के खिलाफ.’’

देशवासियों के खिलाफ मैं किसी समूह का समर्थन नहीं करता हूं- हरबजन

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्र की भावनाओं को आहत करने पर बिना शर्त माफी मांगता हूं. अपने देशवासियों के खिलाफ मैं ना किसी समूह का समर्थन करता हूं और ना ही कभी करूंगा. मैंने इस देश के लिए 20 साल खून और पसीना बहाया है, मैं कभी किसी ऐसी बात को समर्थन नहीं करूंगा, जो भारत के खिलाफ हो.’’

‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ 1984 में स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया सैन्य अभियान था.

यह भी पढ़ें.

वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी पर बोलीं CM ममता बनर्जी, जो मैंने फरवरी में कहा था उसे मानने में PM मोदी को लग गए 4 महीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget