एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: आखिरी ख्वाहिश के तौर पर भारत आना चाहता है PoK का ये शख्स, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Independence Day 2023: पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में रहने वाले अवान ने देहरादून में रह रही अपनी मां और बहन को देखने की आखिरी इच्छा जताई है.

Independence Day 2023: भारत और पाकिस्तान इस साल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है. इस बीच पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद के एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां को देखने की "अंतिम इच्छा" व्यक्त की है. शख्स ने कहा कि जब उसकी मां सात महीने की गर्भवती थी जब उसे जबरन बाहर निकाल दिया गया था.

पाकिस्तान से फोन पर टीओआई से बात करते हुए मुजफ्फराबाद के पूर्व डिप्टी मेयर मुदस्सर इफ्तिखार अवान ने कहा कि उनकी मां आतम कौर, जो पट्टिका सिखन गांव (अब पीओके में) की रहने वाली थी. उनके पिता मोहम्मद अयूब से प्रेम विवाह किया था.

मां ने इस्लाम कर लिया था कबूल 
अवान ने बताया कि उनकी मां ने खुद की मर्जी से इस्लाम कबूल कर लिया और अपना नाम बदलकर शमीम अख्तर रख लिया. अवान ने कहा कि उनकी मां को 1956 में मुजफ्फराबाद से अधिकारियों से जबरदस्ती जम्मू और बाद में मुजफ्फराबाद से अन्य शरणार्थियों के साथ देहरादून ले जाया गया. वह सिर्फ तीन साल का था जबकि उसका भाई इजाज सिर्फ डेढ़ साल का था जब परिवार टूट गया.

अवान ने कहा, “मैं और मेरा भाई यह समझने के लिए बहुत छोटे थे कि क्या हो रहा है. एक साल के अंदर ही मेरे पिता का निधन हो गया. हमारा पालन-पोषण हमारी दादी ने किया. जब मैं कॉलेज में था, तो उन्होंने मुझे बताया कि देहरादून पहुंचने के बाद मेरी मां ने वापस सिख धर्म अपना लिया और उन्होंने हमारी बहन जोगिंदर कौर को जन्म दिया. उन्होंने 1957 में मुजफ्फराबाद में हमारे पिता को उनकी तस्वीरों के साथ पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी थी. तब से, मैं मरने से पहले अपनी मां और बहन को देखने या कम से कम उनकी आवाज सुनने के लिए उत्सुक हूं.''

सोशल मी​डिया में किया गया था पोस्ट 
अवान अपने परिवार के साथ फिर से मिलने की कोशिश करते रहते है. हाल ही उनकी इसी कोशिश पर पाकिस्तान के सोशल मीडिया इनफ्लूसर नासिर ढिल्लों का ध्यान गया. जिसके बाद ढिल्लों ने अवान के भतीजे अफनान मलिक से इसके बारे पता किया. ढिल्लों ने 11 अगस्त को अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर अवान की समस्या के बारे में पोस्ट किया.

केवल तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं मां और बहन
ढिल्लों ने कहा कि अवान और उसका भाई अपनी मां और बहन को सिर्फ तस्वीरों में ही जानते हैं. उनके नुकसान और लालसा की कहानी जनता तक पहुंचनी चाहिए. अवान की कहानी जानने के बाद, देहरादून स्थित कांग्रेस नेता और यूनाइटेड सिख फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने भी देहरादून और पंजाब में सिख समूहों में जानकारी साझा की.

अमरजीत सिंह ने कहा, हम उसकी मां और बहन का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम बस यही उम्मीद करते हैं कि हमारे प्रयास परिणाम देंगे क्योंकि यह मानवता में विश्वास बहाल करेगा और पुराने घावों को भर देगा.

यह भी पढ़ें:
Watch: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वदेशी तोपों से दी गई सलामी, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget