एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'रावण के साथ दहन हो जो जातिवाद और...', दशहरा पर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

Dussehra Celebration 2023: दिल्ली के द्वारका में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे समाज को बांट रहे हैं.

Happy Dussehra 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को विपक्षी दलों पर बड़ा हमला किया. दिल्ली के द्वारका में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. ये ध्यान रखना है कि रावण का ये दहन सिर्फ पुतले का ही दहन नहीं हो, ये दहन हर उस विकृति का हो जिसके कारण समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है. ये दहन हो जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करते हैं. ये दहन हो उस विचार का जिसमें विकास की जगह, स्वार्थ निहित है.''

उन्होंने ये बयान ऐसे समय दिया है जब कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल जातिगत जनगणना की मांग करते हुए कह रही है कि जिसकी जितनी उतना उसका हक. इसपर पीएम मोदी पलटवार करते हुए पहले भी कह चुके हैं कि ये समाज को बांटने की कोशिश है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं. अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा. राम मंदिर में भगवान राम के विराजने को बस कुछ महीने बचे हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी के साथ सबसे विश्वस्त डेमोक्रेसी के रूप में उभर रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं. विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है.  भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है. 

पीएम मोदी ने देश के लोगों से दस संकल्प लेने के लिए कहा. 
1. आने वाली पीढियों को ध्यान में रखते हुए पानी बचाना.
2. डिजिटल लेन-देन के लिए लोगों को प्रेरित करना.
3. गांव और शहर में स्वच्छता में सबसे आगे जाएं.
4. वोकल फॉर लोकल को फॉलो करेंगे
5. हम क्वालिटी काम करेंगे.
6. पहले अपना पूरा देश देखेंगे. यात्रा करेंगे, फिर समय मिला तो विदेश जाने के लिए सोचेंगे,
7. प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करेंगे,
8. सुपरफूड मिलेट्स अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में शामिल करेंगे,
9. योग, स्पोट्स और फिटेनस को प्राथमिकता देंगे.
10. कम से कम एक गरीब परिवार के साथ मिलकर उसका शक्ति बढाएंगे.

ये भी पढ़ें- रावण दहन कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, 'अयोध्या में भगवान श्रीराम बस आने ही वाले हैं, मंदिर में गूंजा हर स्वर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget