एक्सप्लोरर

रावण दहन कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, 'अयोध्या में भगवान श्रीराम बस आने ही वाले हैं, मंदिर में गूंजा हर स्वर...'

Happy Dussehra 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर पहुंचे. वह मुख्य अतिथि के रूप में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए.

Happy Dussehra 2023: देशभर में मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरा मनाया जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 पहुंचे, जहां वह रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. द्वारका पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले पूजा अर्चना की. वह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए. 

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद हम भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है. 

'जल्द ही बनेगा राम मंदिर'
उन्होंने कहा, "राम मंदिर के निर्माण में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. जल्द ही राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति विराजमान होगी. आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं. अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजने वाला हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा.''

'अहंकार पर विनम्रता की विजय का पर्व'
प्रधानमंत्री ने कहा, "विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है. विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है. भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है."

'चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए'
उन्होंने कहा कि हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और INS विक्रांत और तेजस का निर्माण भी जानते हैं. हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं. चंद्रयान-3 को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, "इस बार हम विजयादशमी ऐसे समय मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं."

'जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने वालों का हो दहन'
पीएम मोदी ने कहा, ''हमें ध्यान रखना है कि आज रावण दहन के दिन सिर्फ पुतले का दहन न हो. ये दहन हर उस विकृति का दहन हो जिसके कारण समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है. आज हमें समाज में बुराइयों और भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए.''

उन्होंने कहा, ''ये दहन हो जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करते हैं. विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए.''  

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को 175 दिन पूरे, कांग्रेस बोली- 'जिम्मेदारी से बच नहीं सकते पीएम मोदी', पूछे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget