एक्सप्लोरर

बातचीत बेनतीजा, HAL के सभी प्लांट आज से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर

एचएएल के मैनेजमेंट ने कहा कि हड़ताल ने करने को करने को लेकर कर्मचारी संगठन से बातचीत की गई लेकिन ये बेनतीजा रही. मैनेजमेंट ने बेमियादी हड़ताल पर चिंता जताई और कहा कि इससे कर्मचारियों के साथ साथ देश को भी नुकसान होगा.

नई दिल्ली: देश की सेनाओं के लिए लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर बनाने वाली सरकारी कंपनी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के सभी प्लांट सोमवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. ये बेमियादी हड़ताल एचएएल के कर्मचारी-यूनियनों के आह्वान पर वेतन संबंधी मामलों के चलते बुलाई गई है. एचएएल मैनेजमेंट ने बयान जारी कर कहा है कि हड़ताल ना करने के लिए कर्मचारी संगठनों से वार्ता की गई थी लेकिन वो असफल रही.

एचएएल देश की सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के लिए स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों से लेकर एएलएच ध्रुव, चीता-चेतक हेलीकॉप्टर और एयरोनॉटिकल इंजन तैयार करती है. इसके‌ अलावा लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) भी तैयार कर रही है. रूस की मदद से सुखोई विमानों का निर्माण भी भारतीय वायुसेना के लिए एचएएल ही करती है लेकिन इनमें से एचएएल के कई प्रोजेक्ट‌ समय से काफी पीछे चल रहे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने फिल्मों की कमाई से मंदी को खारिज करने वाला बयान वापस लिया, कहा- संवेदनशील व्यक्ति हूं

एशिया की सबसे बड़ी रक्षा क्षेत्र की पब्लिक सेक्टर यूनिट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी, एचएएल के देशभर में 16 मैन्युफैक्चिरिंग प्लांट हैं. इसके साथ ही नौ रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेंटर हैं जिनमें 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं. ये माना जा रहा है कि कल से शुरू होने वाली हड़ताल सभी यूनिट्स में होगी. एचएएल की ये यूनिट बेंगलुरू, हैदराबाद, नासिक, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ और कोरापुट में हैं. एचएएल की कॉरपोरेट हेडक्वार्टर भी बेंगलुरू में ही है.

एचएएल मैनेजमेंट ने बयान जारी कर कहा है कि कर्मचारी यूनियन साल 2017 से अपने वेतन को बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर जा रही हैं. इसको लेकर यूनियन ये बातचीत भी की गई. इन बातचीत में एचएएल ने कर्मचारियों का कैफेटेरिया-एलाउंस बढ़ाकर 22 प्रतिशत तक कर दिया गया है. इसके अलावा वेतन भी फिटमेंट एलाउंस भी 11 प्रतिशत तक करने की पेशकश की गई लेकिन ट्रेड यूनियन अपनी मांग पर अड़ी हुई है. मैनेजमेंट ने सोमवार से होने वाली बेमियादी हड़ताल पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे कर्मचारियों के साथ साथ देश का भी नुकसान होगा‌.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget