एक्सप्लोरर

हज की चाह रखने वालों के लिए जरुरी खबर, 15 नवंबर से हज के लिए आवेदन शुरू

मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को हज-2018 की घोषणा की और इसके साथ ही हज से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो गई । अगले साल की हज यात्रा के लिए 15 नवंबर से आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे।

नई दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को हज-2018 की घोषणा की और इसके साथ ही हज से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो गई. अगले साल की हज यात्रा के लिए 15 नवंबर से आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे. नयी दिल्ली में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार मुंबई के हज हाउस में हज-2018 की घोषणा करते हुए नकवी ने कहा कि इस बार केंद्र सरकार ने हज की घोषणा पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग एक महीने से भी पहले कर दी है. इससे सभी सम्बंधित एजेंसियों को तैयारी करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा जिससे हाजियों को विश्व स्तरीय सुविधाएँ मुहैय्या कराई जाने में मदद मिलेगी.  लोग भारतीय हज समिति की वेबसाइट से आवेदन पत्र अपलोड करके भर सकते हैं. मोबाइल ऐप पर मिलेगी हज की सभी जानकारी नकवी ने आधुनिक सुविधाओं और तकनीक से भरपूर नया हज मोबाइल ऐप भी लांच किया. इस ऐप के लांच होने से हाजियों को ऑनलाइन आवेदन करने में बड़ी सहूलियत होगी. हज के लिए आवेदन, पूछताछ एवं सूचना, हज से सम्बंधित नवीनतम गतिविधियों की जानकारी और ई-पेमेंट इस ऐप की खासियत है. इस ऐप से पंजीकरण भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा. मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार हज यात्रा को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की दिशा में काम कर रही है ताकि आसानी और पारदर्शिता के साथ लोग हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकें. हज 2018 नई हज नीति के आधार पर किया जायेगा हज 2018 नई हज नीति के आधार पर किया जायेगा. नई हज नीति तैयार करने वाली उच्च स्तरीय समिति ने अपनी सिफारिशें सौंप दी हैं जिन पर विचार किया जा रहा है. नई हज नीति का उद्देश्य हज यात्रा को और अधिक सरल-सुगम और पारदर्शी बनाना है. हाजियों की सुविधा, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. नई हज नीति में 70 वर्ष से अधिक उम्र के हज पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आरक्षण को बरकरार रखना, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 4 या इससे ज्यादा के समूह में बिना “मेहरम” के हज यात्रा पर जाने की इजाजत शामिल है. नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय नई हज नीति पर दी गई रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है और 21 प्रस्थान स्थलों (इम्बार्केशन पॉइंट्स) को बरकरार रखे जाने पर सकारात्मक विचार चल रहा है. उन्होंने कहा कि इस बार हाजियों के लगने वाले कुल खर्चे का पूरा विवरण आवेदन पत्र में ही दिया जायेगा. यह हज की संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा. हज-2018 के आवेदन पत्र में सभी इम्बार्केशन पॉइंट्स से हवाई यात्रा के खर्च की जानकारी भी दी गई है जिससे की हज यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से अन्य जगहों से भी जा सकें. हाजियों को यह सुविधा पहली बार दी जा रही है। मसलन, श्रीनगर से सऊदी अरब का हज के लिए हवाई यात्रा का किराया 1 लाख 9 हजार 692 रूपए है जबकि दिल्ली से यह 73 हजार 697 रूपए है. ऐसे में जम्मू और कश्मीर के हज यात्री दिल्ली से भी सऊदी अरब जा पाएंगे। असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम के हज यात्री कोलकाता से भी हज यात्रा पर जा सकेंगे. इसी तरह बिहार के गया से हज का हवाई किराया जहां 1 लाख 13 हजार 680 रूपए है अब वहां के हाजी कोलकाता से भी यात्रा कर सकेंगे. इस व्यवस्था से हज सब्सिडी खत्म हो जाने पर भी हाजियों पर बोझ नहीं पड़ेगा. भारत का हज कोटा बढ़ा  हज-2017 से सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा बढ़ा कर 170,025 कर दिया. पिछली बार देश भर के 21 प्रस्थान स्थलों-दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, लखनऊ, मंगलौर, वाराणसी, श्रीनगर, कोलकाता, गया, रांची, भोपाल, बैंगलोर, मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, औरंगाबाद, चेन्नई, कोच्चि, जयपुर, इंदौर, हैदराबाद से हज यात्री रवाना हुए थे. हज-2018 की घोषणा के अवसर पर भारतीय हज समिति के अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर, सीईओ डॉ मकसूद अहमद खान एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget