एक्सप्लोरर

क्या H3N2 इन्फ्लुएंजा का Covid-19 से कोई लिंक? कितना खतरनाक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

H3N2 Virus: भारत में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सर्दी-खांसी, बुखार तो मानो आम हो गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बार फिर लोगों से मास्क पहनने की अपील की है.

H3N2 Influenza And Covid-19: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले घटने से एक तरफ लोगों को राहत मिली तो वहीं अब H3N2 इन्फ्लुएंजा (Influenza Virus) ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. सर्दी-खांसी और बुखार के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. देश के स्वास्थ्य अधिकारी भी इसको लेकर चिंतित हैं. आईसीयू (ICU) में दाखिले की संख्या बढ़ रही है और स्वास्थ्य अधिकारियों ने टेस्टिंग बढ़ाने का सुझाव दिया है.

वायरस पर स्टडी करने वाले एक वैज्ञानिक ने मीडिया आउटलेट मिंट को बताया कि कोरोना वायरस और इन्फ्लुएंजा दोनों में एक जैसे ही लक्षण हैं और वो दो से तीन महीने तक सर्वाइव कर सकते हैं. इनका इन्फेक्शन कम्युनिटी में ट्रैवल कर रहा है. वैज्ञानिक ने कहा कि इन्फ्लुएंजा के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की कोरोना जांच भी की जा रही है.

'म्यूटेशन की वजह से बढ़ रहे मामले'

इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एजुकेशन के अध्यक्ष रणदीप गुलेरिया ने कहा कि एच1एन1 वायरस का म्यूटेशन एच3एन2 वायरस हर साल इसी समय के आसपास फैलता है. इनके म्यूटेशन के कारण मामलों की संख्या बढ़ रही है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "साल के इस समय जब मौसम बदलता है तो इन्फ्लूएंजा होने की अधिक संभावना होती है. हमें ऐसा भी लगा रहा है कि अब कोरोना नहीं है तो लोगों ने मास्क भी पहनना छोड़ दिया है. फिर से भीड़ हो रही है. ऐसे में वायरस अधिक तेजी से पैर पसार रहा है."

'कोरोना टेस्ट भी बढ़ने चाहिए'

हालांकि, शीर्ष अधिकारी ने मिंट को बताया कि ऐसे मामले (खांसी-बुखार) बढ़ने पर कोरोना टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी की जानी चाहिए. अधिकारी ने मिंट को बताया, "सरकार को निगरानी और टेस्ट बढ़ाने के लिए तुरंत एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम को निर्देशित करना चाहिए." इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 30 वायरल रिसर्च और डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं में अखिल भारतीय श्वसन निगरानी शुरू की है.

ऐसे करें बचाव

  • नियमित रूप से हाथ धोने और सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाने और थूकने से बचें.
  • आंख और नाक को छूने से बचें.
  • खांसते समय मुंह और नाक को कवर कर लें.
  • घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का लगाना जरूरी है.
  • प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें.
  • तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.
  • बॉडी पेन या बुखार होने पर पेरासिटामोल लें.

ये भी पढ़ें-

Telangana: 20 से ज्यादा बंदरों ने 70 साल की बुजुर्ग पर किया हमला, चीखती चिल्लाती रही महिला, बचाने नहीं आए पड़ोसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget