एक्सप्लोरर

एच1-बी वीजा मामले पर सरकार अपेक्षित कदम उठा रही है: रूडी

नयी दिल्ली: अमेरिकी प्रशासन के एच1-बी वीजाधारकों का न्यूनतम वेतन दोगुना करने वाले प्रस्तावित कानून को लेकर विभिन्न वर्गो की चिंताओं को साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने आज कहा कि भारत सरकार निश्चित तौर पर इन चिंताओं को समझती है और अमेरिका को इससे अवगत कराया जा रहा है. केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री रूडी ने संवाददाताओं से कहा कि इस प्रकार की रोक कुछ देशों में समय समय पर देखने को मिली हैं. अमेरिका में सूचना प्रौद्योगिकी :आईटी: के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है और अगर कोई रोक लगाई जाती है तब उस देश को भी इन बातों को समझना होगा . उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार इस विषय पर अपेक्षित कार्रवाई करेगी और कर रही है. ’’ एच1बी वीजा के बारे में आईटी पेशेवरों की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर रूडी ने कहा कि निश्चित तौर पर हमारी सरकार इन चिंताओं को समझती है और उस देश :अमेरिका: को इन चिंताओं से अवगत कराया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने एच-1बी वीजाधारकों के लिये न्यूनतम वेतन 130,000 डालर करने का प्रस्ताव किया है. इससे भारतीय पेशेवरों और आईटी कंपनियों के प्रभावित होने की आशंका है. उधर, कांग्रेस ने अमेरिकी प्रशासन के एच1बी वीजा संबंधी प्रस्तावित कानून को ‘प्रतिगामी’ बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष उठाने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget