एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट में पेश होना मुश्किल, मस्जिद कमेटी की अर्जी पर SC में सुनवाई

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा हो चुका है लेकिन सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज सुनवाई होगी.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट में देरी हो सकती है. ऐसे में ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट (Gyanvapi Masjid Survey Report) आज कोर्ट में पेश हो पाना मुश्किल लग रहा है. कोर्ट कमिश्नर ने abp न्यूज से कहा है कि अभी रिपोर्ट तैयार होने में वक्त लगेगा. सूत्रों के मुताबिक जिला अदालत में आज सर्वे रिपोर्ट पेश होने की उम्मीद कम है. सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में अभी 2 दिन वक्त लग सकता है. कोर्ट कमिश्नर आज अदालत से वक्त मांग सकते हैं. वहीं, ज्ञानवापी की लड़ाई अब देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच गई है.

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा हो चुका है लेकिन सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. दोपहर एक बजे सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर करेगा सुनवाई. अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है. ज्ञानवापी को लेकर निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि निचली अदालत से जारी सर्वे का आदेश 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के खिलाफ है.

मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर 'सुप्रीम' सुनवाई

याचिका में दलील दी गई है कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के तहत सभी धार्मिक स्थलों की स्थिति 15 अगस्त 1947 वाली बनाए रखना अनिवार्य है. ये भी दलील दी गई है कि ज्ञानवापी परिसर में ASI के सर्वे पर हाईकोर्ट की रोक के बाद दूसरे सर्वे का आदेश गलत था. ये मामला सुनवाई की मांग के लिए शुक्रवार को चीफ जस्टिस एनवी रमना की बेंच के सामने रखा गया था. लेकिन उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में 3 दिनों का अवकाश था. इसलिए आज वो याचिका सुनवाई के लिए लग रही है.

हाईकोर्ट में भी अपील करने की तैयारी

सर्वे में मस्जिद के तालाब में शिवलिंग मिलने का बड़ा दावा भी सामने आ चुका है. ऐसे में आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ सबकी नजरें टिकी हैं. ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष आज हाईकोर्ट में भी अपील कर सकता है. मस्जिद में वजू वाली जगह सील करने के खिलाफ मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील करने की तैयारी कर रहा है. हिंदू पक्ष की मांग पर कल अदालत ने वजू वाली जगह को सील करने का आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें:

Gyanvapi Masjid: वजू खाना बंद कराए जाने पर नाराज मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कहा- 'सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की साजिश'

तलाक-ए-हसन मामले में याचिकाकर्ता के खिलाफ SC पहुंची महिला, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget