एक्सप्लोरर

Election Commissioner: सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, नोटिफिकेशन जारी

Election Commissioner: पूर्व ब्यूरोक्रेट्स सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को नया चुनाव आयुक्त चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन दोनों के नामों पर महुर लगी.

Election Commissioner: पूर्व ब्यूरोक्रेट्स सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को नया चुनाव आयुक्त चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन दोनों के नामों पर महुर लगी.

दरअसल, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के रिटायर होने और पिछले हफ्ते अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद दो जगह खाली हो गई थीं. लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले सिर्फ एक चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बचे थे. ऐसे में पीएम मोदी के अध्यक्षता वाले पैनल की बैठक बुलाई गई थी. 

अधीर रंजन ने पहले ही कर दिया था नामों का ऐलान

इससे पहले पैनल में शामिल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बैठक के बाद ही बता दिया था कि सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को नया चुनाव आयुक्त चुना गया है. उन्होंने बताया था, पैनल के सामने दो पदों के लिए 6 नाम सामने आए थे. इन नामों में उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदिवर पांडे, सुखबीर सिंह संधू और सुधीर कुमार गंगाधर रहाते शामिल थे. हालांकि, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि 200 उम्मीदवारों में इन 6 का चयन कैसे हुआ?

कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार?

1963 में जन्में सुखबीर सिंह 1988 बैच के रिटायर IAS अफसर हैं. वे उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं. सुखबीर सिंह उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे. इसके अलावा वे उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

- सुखबीर सिंह संधू ने अमृतसर के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS किया है. उन्होंने गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से इतिहास में मास्टर्स की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संधू के पास लॉ की डिग्री भी है.  

- ज्ञानेश कुमार 1988-बैच के IAS अधिकारी हैं. वे 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे. ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के अधिकारी हैं. ज्ञानेश कुमार को अमित शाह का करीबी माना जाता है. उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया है. इसके अलावा वे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय में भी वे सचिव रहे हैं. 

- टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार ने गृह मंत्रालय में रहते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के बनने में अहम भूमिका निभाई थी. जब आर्टिकल 370 हटाया गया था, तब वे गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर डेस्क के इंचार्ज थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget