एक्सप्लोरर

आरोपी कंडक्टर के परिवार ने कहा, ‘हत्या के बाद भीड़ में था एक काले चश्मे वाला शख्स’

अशोक ने अपनी भाभी को बताया, ‘’उस वक़्त वहां प्रिंसिपल, एक टीचर, और एक छह फ़ुट लंबा काला चश्मा पहना आदमी खड़ा था. जिसके बारे में पुलिस ने अबतक कुछ पता नहीं किया है कि वह कौन था.’’

गुरुग्राम: प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी कंडक्टर सीबीआई जांच से खुश है. आरोपी के परिवार से जब ABP न्यूज ने बात की तो उन्होंने बताया कि सीबीआई जांच से सच सामने आ जाएगा. कल ही खट्टर सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. परिवार ने एक काले चश्मे वाले शख्स का जिक्र किया है जिसको लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है.

ABP न्यूज़ से बोले प्रद्युम्न के पिता- ‘कुछ छूट रहा है, उम्मीद है जल्द सुलझेगा मामला’

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अशोक की पत्नी ममता ने बताया, ‘’मैं 14 सितम्बर को अशोक से मिल कर आई हूं. वो मुझे देखते ही रोने लगे और सबसे पहले बच्चों के बारे मे पूछा कि वो कैसे हैं.’’ अशोक की भाभी अनुराधा भी उस दिन अशोक से मिल कर आयी थी. अनुराधा के मुताबिक़, ‘’अशोक की पत्नी तो वहां बेहोश हो गयी थी, लेकिन अशोक ने मुझे इशारों में बताया कि उसे कहां-कहां मारा गया है. उसने बताया कि उसे करंट और  नशे का इंजेक्शन देकर झूठ क़बूल करवाया गया है.’’

अशोक की भाभी ने आगे बताया, ‘’अशोक ने कहा कि जिस दिन यह वारदात हुई वो बाथरूम में गया था. वहां प्रद्युम्न के अलावा दो और बच्चे थे, जो कराटे के कपड़े बदल रहे थे. मैं मुंह धोकर बाहर पानी वाटर कूलर के पास गया और जब पानी पीकर आगे बढ़ा तो पीछे से मुझे एक टीचर ने आवाज़ लगाई कि अशोक इस बच्चे को क्या हो गया है? इसे जल्दी उठाओ.’’

अशोक ने अपनी भाभी को बताया, ‘’उस वक़्त वहां प्रिंसिपल, एक टीचर, और एक छह फ़ुट लंबा काला चश्मा पहना आदमी खड़ा था. जिसके बारे में पुलिस ने अबतक कुछ पता नहीं किया है कि वह कौन था.’’ अशोक ने अपनी भाभी को यह भी बताया कि अब कोर्ट में वह सच बताएगा, क्योंकि अब तक पुलिस उसे टोर्चर कर रही थी, लेकिन अब उसे कोई डर नहीं है.

आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम में दूसरी क्लास के मासूम प्रद्युमन की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. लगातार उठते सवालों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आखिरकार कल जांच सीबीआई को सौंप दी. तीन महीने के लिए रायन स्कूल को सरकार ने कब्जे में भी ले लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget