एक्सप्लोरर

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में डोनेट किया ब्लड प्लाज्मा

शरीर के पूरे खून का करीब 55 फीसदी हिस्सा प्लाज्मा ही होता है. इस प्लाज्मा में भी करीब 92 फीसदी पानी होता है.

नई दिल्ली: बीजेपी नेता संबित पात्रा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ब्लड प्लाज्मा डोनेट किया है. पात्रा पिछले महीने ही जानलेवा कोरोना वायरस को हराकर घर लौटे हैं. मई महीने के आखिर में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संबित पात्रा बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं और टीवी डिबेट में अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की पुरी सीट से कैंडिडेट भी बनाया था, लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे.

ब्लड प्लाज्मा कैसे डोनेट किया जाता है?

खून के प्लाज्मा को समझने के लिए ज़रूरी है खून को समझना. खून चार चीजों से मिलकर बनता है. पहला है रेड ब्लड सेल यानि कि लाल रक्त कणिका. दूसरा है वॉइट ब्लड सेल यानि कि श्वेत रक्त कणिका. तीसरा है प्लेट्लेट्स और चौथा है प्लाज्मा. हमारे खून में जो लिक्विड या तरल पदार्थ होता है वही प्लाज्मा होता है. शरीर के पूरे खून का करीब 55 फीसदी हिस्सा प्लाज्मा ही होता है. इस प्लाज्मा में भी करीब 92 फीसदी पानी होता है. करीब 7 फीसदी वाइटल प्रोटीन होते हैं और बचे हुए एक फीसदी में मिनरल्स, साल्ट, शुगर, फैट, हार्मोन और विटामिन होते हैं.

प्लाज्मा का सबसे ज़रूरी काम है एंटीबॉडी बनाना, जो आपको किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. इसमें एल्बुमिन और फाइब्रिनोजेन नाम के दो प्रोटीन होते हैं, जो संक्रमण से लड़ते हैं. इसके अलावा प्लाज्मा शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, खून के थक्के जमने पर वहां प्रोटीन भेजकर थक्के को खत्म करता है, शरीर की मांसपेशियों को सोडियम और पोटैशियम जैसे साल्ट की सप्लाई करता है.

जब हम किसी अस्पताल में किसी के लिए रक्तदान करने जाते हैं तो ब्लड बैंक में डॉक्टर खून लेने से पहले हमारी जांच करता है. ब्लड प्रेशर देखता है, हिमोग्लोबिन देखता है और ये जानने की कोशिश करता है कि पिछले छह महीने के दौरान आपको कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हुई है. अगर हर तरफ से आपकी जांच पॉजिटिव आती है तो डॉक्टर आपकी नस में एक मोटी सी निडिल घुसाता है. इसके जरिए खून निकलकर प्लास्टिक के एक स्पेशल पाउच में इकट्ठा होता जाता है. जब पाउच भर जाता है तो डॉक्टर निडिल निकाल लेता है. इसमें महज 15 से 20 मिनट का वक्त लगता है.

ये सामान्य ब्लड डोनेशन से कैसे अलग है?

लेकिन प्लाज्मा के डोनेशन का तरीका अलग है. इसके लिए डॉक्टर आपके एक हाथ में निडिल लगाता है ताकि ब्लड बाहर आ सके. इस ब्लड को एक स्पेशल मशीन में रखा जाता है. मशीन ब्लड से रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को एक साथ अलग कर देती और ब्लड के लिक्विड पार्ट यानि कि प्लाज्मा को अलग कर देती है. अलग हुए प्लाज्मा को डॉक्टर इकट्ठा कर लेते हैं, जबकि दूसरी ओर इकट्ठा हुए रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को सलाइन के जरिए शरीर में वापस ट्रांसफर कर दिया जाता है. इस पूरे प्रोसेस में सामान्य ब्लड डोनेशन की तुलना में थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है.

प्लाज्मा निकलने के 24 घंटे के अंदर उसे सुरक्षित करना होता है. ये प्लाज्मा अगले एक साल तक किसी मरीज के इलाज के काम आ सकते हैं. कोरोना के लिए भी फिलहाल इसी प्लाज्मा तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. जो मरीज कोरोना संक्रमित थे और अब वो ठीक हो चुके हैं, डॉक्टरों को उम्मीद है कि उनके प्लाज्मा में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बन गई है. अब डॉक्टर उसी एंटीबॉडी के जरिए कोरोना संक्रमितों का इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी के लिए दुनिया भर के स्वास्थ्य संगठन कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: दुनियाभर में अबतक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 5.36 लाख की हुई मौत

केंद्र सरकार के वैज्ञानिक ने कोरोना वैक्सीन पर कहा- कोवेक्सिन और जाइकोव-डी का परीक्षण महामारी के ‘अंत की शुरुआत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget