एक्सप्लोरर

SC जाएंगे प्रद्युम्न के पिता, जिला प्रशासन की जांच में स्कूल की सुरक्षा में खामी

पीड़ित परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, लेकिन कल गुरुग्राम पहुंचे हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि पुलिस सात दिन के अंदर सच सामने लाकर रख देगी नहीं तो सीबीआई जांच होगी.

गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम के रायन स्कूल में हुई अपने बच्चे की हत्या के मामले में प्रद्युम्न के पिता सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. पिता की मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि असली सच सामने आ सके. वहीं, कल जिला प्रशासन की जांच में स्कूल की सुरक्षा में खामी की बात भी सामने आईं हैं. पुलिस सात दिन के अंदर सच सामने लाएगी- शिक्षा मंत्री प्रघ्युम्न के परिवार समेत आज पूरा देश जल्द इंसाफ की मांग कर रहा है. इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट और पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा रहा है. पीड़ित परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, लेकिन कल गुरुग्राम पहुंचे हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि पुलिस सात दिन के अंदर सच सामने लाकर रख देगी नहीं तो सीबीआई जांच होगी. हरियाणा की खट्टर सरकार भले ही नाराज परिवार वालों को धैर्य रखने की बात कर रही हो लेकिन प्रद्युम्न के पिता वरुण मामले को देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में ले जा रहे हैं. वरुण ठाकुर ने कहा  है कि मेरे बच्चे की आवाज तब किसी ने क्यों नहीं सुनी जब उसका गला काटा गया? क्या वहां के लोगों ने जानबूझकर उसकी आवाज को अनसुना किया. उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट स्कूल प्रशासन में गड़बड़ी की ओर इशारा करती है. स्कूल की लापरवाही पर शक पैदा होता है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कोई जांच को प्रभावित कर रहा है, जो नहीं चाहता कि सच सामने आए. वरुण ने कहा कि मेरे बेटे के हत्या मामले में कोई भी दोषी छूटना नहीं चाहिए. इसमें अगर कोई एक भी बच गया तो इससे उसकी हिम्मत बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि उसमें कानून का डर पैदा करना जरूरी है. जिला प्रशासन कमेटी की जांच में क्या मिला? वारदात पर जिला प्रशासन की तीन सदस्यीय सब कमेटी ने अपनी जो जांच रिपोर्ट सौंपी है, उसमें स्कूल के अंदर कई गंभीर खामियां नजर आई है. कमेटी ने रायन इंटरनेशनल स्कूल की जांच की तो पाया कि स्कूल के टॉयलेट के पीछे की दीवार टूटी थी. स्कूल में बच्चों के इस टॉयलेट में कोई भी घुस सकता था. जांच रिपोर्ट में स्कूल के सीसीटीवी पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. स्कूल का टॉयलेट की ग्रिल टूटी हुई थी प्रद्युम्न का शव स्कूल के टॉयलेट के सामने मिला था.  जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि इस स्कूल के पीछे की ग्रिल टूटी हुई थी. जिसकी वजह से टॉयलेट में कोई भी दाखिल हो सकता था. ये बात पहले ही सामने आ चुकी है कि स्कूल में बच्चों के टॉयलेट में दूसरे कर्मचारी भी दाखिल होते थे. यानी मोटी-मोटी फीस लेने वाले स्कूल ने बच्चों के लिए अलग टॉयेलट की सुविधा नहीं दी थी. सही जगह नहीं लगे थे सीसीटीवी जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्कूल के सीसीटीवी काम तो कर रहे थे, लेकिन उनकी क्वालिटी घटिया थी. यहीं नहीं सीसीटीवी सही जगह नहीं लगे थे. जिस टॉयलेट में प्रद्यूम्न को मारा गया, उसके बाहर सीसीटीवी इस एंगल से लगे थे कि टॉयलेट में अंदर जाने वाला शख्स कैमरे में कैद न हो. पुलिस से नहीं कराया गया था कर्मचारियों का वेरिफिकेशन जांच रिपोर्ट में ये भी पाया गया है कि स्कूल के कई कर्मचारियों का वेरिफिकेशन पुलिस से नहीं कराया गया था. हालांकि जिस कंडक्टर पर हत्या का आरोप है उसके बारे में पुलिस को जानकारी दी गई थी. आपको बता दें कि इस जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुग्राम के जिला उपायुक्त ने रायन स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget