एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में MLA की रैली पर भीड़ का हमला! दर्जनों घायल, NC ने BJP पर लगाए आरोप

Jammu Kashmir MLA Mob Attack: पुलिस ने बताया कि झड़प में घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से तीन को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया.

Gurez Mob Attacks: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल इलाके में मंगलवार (29 अक्टूबर 2024) देर शाम नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक नजीर अहमद खान की रैली पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए, जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए धुएं के गोले दागे और स्थिति को काबू किया.

पुलिस के मुताबिक, झड़प में घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से तीन को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

MLA ने BJP पर लगाया हमला करने का आरोप

विधायक नजीर अहमद खान ने भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेता फकीर मोहम्मद खान के रिश्तेदारों पर रैली के आगमन के दौरान हमला करने का आरोप लगाया. नजीर खान ने कहा कि रैली को भाजपा समर्थकों ने जानबूझकर निशाना बनाया और उनके समर्थकों को चोट पहुंचाई. वहीं, भाजपा नेता फकीर मोहम्मद खान के बेटे और तुलैल के डीडीसी एजाज अहमद खान ने विधायक नजीर खान के आरोपों का खंडन किया.

हमारे घर को भी पहुंचा नुकसान: भाजपा नेता

एजाज ने कहा कि नजीर खान की रैली में आए समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर पथराव किया, जिसके चलते ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. एजाज ने दावा किया कि इस झड़प में उनके कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं और कई घरों को भी क्षति पहुंची है. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: ये हैं भविष्य के दो चीफ जस्टिस... एक तीन साल के लिए तो दूसरे सिर्फ 36 दिन के लिए बनेंगे CJI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget