एक्सप्लोरर

गुजरात में केजरीवाल को लग सकता है झटका! AAP के कुछ विधायक ज्वाइन कर सकते हैं बीजेपी?

Gujarat AAP: गुजरात में 5 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल ने एंट्री तो कर ली है लेकिन उनके लिए अपने विधायकों को बचाकर रखना बड़ी चुनौती है.

Gujarat News: गुजरात में AAP के 5 प्रत्याशी जीतने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई थी. उन्होंने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए भविष्य और भी अच्छा होने का दावा किया था. हालांकि, अब केजरीवाल के लिए अपने 5 विधायकों को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है. टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल की पार्टी के 3 विधायक बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के 3 विधायक और इतने ही निर्दलीय विधायक अब बीजेपी में जाने की तैयारी कर रहे हैं. आने वाले दिनों में ये सभी 6 विधायक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. वाघोडिया से निर्दलीय विधायक धर्मेंद्रसिंह वाघेला, बायड़ से निर्दलीय विधायक धवलसिंह जाला और धनेरा सीट से निर्दलीय विधायक मावजीभाई देसाई ने पहले ही बीजेपी का समर्थन करने की बात कही थी. ये तीनों बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय जीते हैं. 

AAP विधायक ने की पीएम मोदी की तारीफ

विसवादार सीट से आप विधायक भूपत भयाणी ने भी बीजेपी में जाने के संकेत दिए हैं. भयाणी ने कहना है कि अपने समर्थकों से परामर्श करके वह इस विषय पर फैसला लेंगे. आप विधायक ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का बेटा बताया. उन्होंने कहा, "मेरे मन में नरेंद्र भाई के लिए बहुत गौरव है." बता दें कि भूपत इससे पहले बीजेपी में थे, चुनाव से ठीक पहले ही उन्होंने AAP ज्वाइन की थी. 

इटालिया ने इन खबरों का खंडन किया

बोताड सीट से आप विधायक उमेश मकवाना और गरियाधर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक सुधीर वघानी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, टीओआई से बात करते हुए आप विधायक मकवाना ने इन खबरों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि AAP के पांच विधायकों में से कोई भी कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होगा. AAP के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भी ऐसी खबर को सिर्फ अफवाह बताया है. 

केजरीवाल ने खूब बहाया था पसीना

बता दें कि गुजरात फतह करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पूरी ताकत झोंक दी थी. चुनाव प्रचार में उन्होंने जमकर पसीना बहाया था. उन्होंने कई रोड शो किए थे. चुनाव के एक दिन पहले तक वह दावा कर रहे थे कि गुजरात में उन्हें पूर्ण बहुमत मिल रहा है, हालांकि परिणाम आए तो उन्हें केवल पांच सीटें मिलीं.

ये भी पढ़ें- गुजरात: आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget