एक्सप्लोरर

गुजरात राज्यसभा चुनाव: BJP के लिए महंगा साबित हो सकता है विधानसभा का बदला हुआ समीकरण

पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में मिली सीटों की संख्या के हिसाब से बीजेपी और कांग्रेस संसद के उपरी सदन में दो दो सीटें हासिल करने की स्थिति में है.

नई दिल्ली: गुजरात में पिछले साल के चुनाव के बाद विधानसभा में गणितीय समीकरण बदल जाने के कारण बीजेपी को अब राज्यसभा में दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है. राज्यसभा की खाली हो रही 58 सीटों के लिए 23 मार्च को देशभर में चुनाव होंगे. इन सीटों में चार सीटें गुजरात में हैं जो फिलहाल बीजेपी के पास है.

बीजेपी के लिए मुश्किल होगा उम्मीदवारों का चयन

पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में मिली सीटों की संख्या के हिसाब से बीजेपी और कांग्रेस संसद के उपरी सदन में दो दो सीटें हासिल करने की स्थिति में है. गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें 2012 की 115 से घटकर 2017 में 99 रह गयीं जबकि कांग्रेस की सीटें 60 से बढ़कर 77 हो गयीं. बीजेपी के लिए दुविधा दो उम्मीदवारों का चयन होगा क्योंकि वर्तमान चार राज्यसभा सदस्यों में तीन मंत्री हैं. वे अरुण जेटली, पुरषोत्तम रुपाला और मनसुख मंडाविया हैं . चौथे सांसद शंकरभाई वेगाड़ हैं जो ओबीसी नेता हैं.

बीजेपी और कांग्रेस को दो दो सीटें मिलने की संभावना

विधानसभा के एक अधिकारी ने कहा, ‘2017 के चुनाव के बाद विधानसभा में बीजेपी के पास 99 विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव नियमों के अनुसार एक उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 38 वोटों की दरकार होगी. ऐसे में दोनों ही दलों को दो दो सीटें मिलने की संभावना है. ’ कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा की सीट हासिल करने के लिए पार्टी के अंदर भारी लॉबिंग चल रही है.

कांग्रेस की ओर से ये नेता हैं दौड़ में 

सूत्र ने कहा, ‘गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी, विधानसभा चुनाव हार गये शक्तिसिंह गोहिल, अर्जुन मोधावाड़िया, सिद्धार्थ पटेल और तुषार चौधरी जैसे नेता इन सीटों के लिए दौड़ में हो सकते हैं. ’ वैसे सूत्रों का कहना हे कि उम्मीदवारों के बारे में अंतिम फैसला नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान करेगा.

राज्यसभा में गुजरात का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जेटली

बीजेपी के सूत्रों के अनुसार पार्टी में उम्मीदवार का चयन मुश्किल हो सकता है क्योंकि पार्टी बस दो मंत्री को ही गुजरात से उपरी सदन में भेज सकती है और शायद उसे बाकी एक को दूसरे राज्य से भेजना पड़े. वित्तमंत्री जेटली साल 2000 से तीन कार्यकाल से राज्यसभा में गुजरात का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. गुजरात विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget