एक्सप्लोरर

BJP का साथ देने वाले दो कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द होने से जीते अहमद पटेल

विधायक भोला भाई, राघव भाई के वोट रद्द होने के बाद जीत के लिए जरूरी आंकड़े में बदलाव हो गया. अब जीत के लिए 43.5 वोट चाहिए थे. जबकि, अहमद पटेल को 44 वोट मिले और वह 0.50 वोट से जीत गए.

गांधीनगर: गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई थी. गिनती रात एक बजे हुई और नतीजे करीब दो बजे आए. राज्यसभा चुनाव में ऐसा घमासान पहले शायद ही हुआ होगा, जैसा इस बार गुजरात में नज़र आया. करीब दो बजे अहमद पटेल की जीत का एलान हुआ.

सिलसिलेवार तरीके से जानें कल का पूरा राजनीतिक ड्रामा-

शाम 5.30 बजे- (कांग्रेस ने की शिकायत)

वोटों की गिनती शाम पांच बजे शुरू होनी थी, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव आयोग में अपने ही दो बागी विधायकों की शिकायत कर दी. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विधायक राघवजी पटेल और भोलाभाई गोहिल ने वोट बीजेपी एजेंट को दिखाया. इसके बाद तो चुनाव आयोग के दफ्तर पर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के दौरे शुरू हो गए.

रात 11.30 बजे- (2 विधायकों के वोट रद्द हुए)

बीजेपी और कांग्रेस के बीच शाम से शुरू हुए हाईवोलटेज ड्रामे की जंग देर रात तक चलती रही. दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता चुनाव आयोग जा पहुंचे और अपनी-अपनी दलीलें पेश करते रहे, लेकिन आखिरकार रात 11.30 बजे चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत को सही पाया और दो विधायकों के वोट रद्द करके बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया.

चुनाव आयोग ने देखा वीडियो फुटेज

चुनाव आयोग ने इन दोनों विधायकों के डाले गये वोटों को ‘मतपत्रों की गोपनीयता’ का उल्लंघन करने के मामले में खारिज कर दिया था. आयोग के आदेश के अनुसार मतदान प्रक्रिया का वीडियो फुटेज देखने के बाद पता चला कि दोनों विधायकों ने मतपत्रों की गोपनीयता का उल्लंघन किया था.

रात 12 बजे- (चुनाव आयोग ने वोट की गिनती शुरू की)

रात करीब 12 बजे खबर आई कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस के दोनों विधायकों के वोट अलग रखकर बाकी वोटों की गिनती करने के आदेश दे दिए हैं. जिसके बाद वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो गई.

रात 12.40 बजे- (बीजेपी ने गिनती रुकवाई)

इसी बीच कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद गिनती रुकवा दी है.

रात 1 बजे- (वोटों की गिनती दोबारा शुरू हुई)

रात एक बजे ये खबर आई कि बीजेपी ने तो चुनाव आयोग में कोई शिकायत की ही नहीं है. लिहाजा चुनाव आयोग के आदेश पर हो रही गिनती रुकवाने का कोई आधार ही नहीं बनता. यानी काउंटिंग फिर शुरू हो गई.

रात करीब 1.50 बजे- (नतीजों का एलान हुआ)

रात करीब पौने दो बजे वो खबर आई जिसका कांग्रेस को बेसब्री से इंतजार था. कांग्रेस नेता अहमद पटेल राज्यसभा की सीट जीत गए. उन्हें 44 वोट मिले. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया.

कैसे बदल गया जीत का गणित ?

इन दोनों कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द होने से जीत का गणित बदल गया. विधायक भोला भाई, राघव भाई के वोट रद्द होने के बाद जीत के लिए जरूरी आंकड़े में बदलाव हो गया. अब जीत के लिए 43.5 वोट चाहिए थे. जबकि, अहमद पटेल को 44 वोट मिले और वह 0.50 वोट से जीत गए. अहमद पटेल को जो 44 वोट मिले, उनमें कांग्रेस के 41, जेडीयू का एक, एनसीपी का एक और बीजेपी के बागी विधायक का एक वोट शामिल था.

कौन हैं अहमद पटेल? अहमद पटेल ने साल 1976 में गुजरात के भरुच से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. अहमद पटेल 1977 से 1989 तक तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं. वह साल 1993 से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद चुने गए. साल 2001 में पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव बने. अहमद पटेल को सोनिया गांधी और राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है.

यह भी पढ़ें-

गुजरात: एक वीडियो ने बदल दिया राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित

जीत के बाद बोले अहमद पटेल, ‘यह धनबल, बाहुबल और राज्य मशीनरी के दुरुपयोग की हार’

रातभर चला दंगल: राज्यसभा पहुंचे अहमद पटेल, अमित शाह-स्मृति ईरानी भी जीते

गुजरात राज्यसभा चुनाव Full Update: 44 वोट के साथ राज्यसभा चुनाव जीेते अहमद पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget