एक्सप्लोरर

Lawrence Bishnoi Case: गुजरात पुलिस फ्लाइट से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ला रही दिल्ली, तिहाड़ जेल में किया जाएगा शिफ्ट

Lawrence Bishnoi News: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात पुलिस एक केस की जांच के सिलसिले में प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ लेकर गई थी.

Lawrence Bishnoi Case: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात पुलिस (Gujarat Police) फ्लाइट से दिल्ली ला रही है. गुरुवार (25 मई) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े एक केस में लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेगी. लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. कुख्यात गैंगस्टर को गुजरात पुलिस कस्टडी पर लेकर गई थी और वो फिलहाल गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद था. 

गुजरात पुलिस की टीम अहमदाबाद से लॉरेंस को बुधवार रात 10:25 की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुई है. ये फ्लाइट देर रात 12 बजे के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. गुजरात पुलिस की एटीएस एनडीपीएस एक्ट के तहत केस की जांच कर रही थी, जिसके बाद लॉरेंस को गुजरात पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई थी.

7 दिन की रिमांड मिली थी

गुजरात एटीएस को लॉरेंस की 7 दिन की रिमांड मिली थी. रिमांड खत्म होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल भेज दिया गया था. अब गुजरात पुलिस लॉरेंस को वापस तिहाड़ जेल लेकर आ रही है. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई एनआईए और पंजाब पुलिस की कस्टडी में रहा था. 

गैंगस्टर का कबूलनामा आया था सामने

हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए के सामने किया गया कबूलनामा सामने आया था. जिसमें बिश्नोई ने अपनी टारगेट लिस्ट का खुलासा किया था. एनआईए के सामने लॉरेंस बिश्नोई ने साल 2022 में दिसंबर के महीने में ये कबूलनामा किया था. इसमें बिश्नोई ने कहा था कि उसके निशाने पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत, लक्की पटियाल के गुर्गे मनदीप धालीवाल, गैंगस्टर कौशल चौधरी, गैंगस्टर अमित डागर समेत कई लोग हैं.

बिश्नोई का गैंग अब दिल्ली, पंजाब, यूपी, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान तक में फैल चुका है. फिलहाल जेल से लॉरेंस बिश्नोई जबकि कनाडा से गोल्डी बराड़ और अमेरिका से बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई गैंग को चला रहे हैं. अजरबैजान से लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई भी गैंग को ऑपरेट कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

नई संसद के उद्घाटन समारोह से विपक्ष ने किया बायकॉट का एलान तो NDA ने घेरा, सरकार को मिला पटनायक, रेड्डी और बादल का साथ | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Mob Lynching Case: 5 दिसंबर को नवादा में क्या हुआ? | Bihar Mob Lynching | Latest News
Mob Lynching Case: 'बटेंगे तो कटेंगे' का असर? सबसे सटीक विश्लेषण देखिए... | Sandeep Chaudhary
Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget