एक्सप्लोरर

गुजरात: आवास योजना के तहत एक लाख लोगों ने किया गृह प्रवेश, मोदी बोले- 2022 तक सबके पास हो अपना मकान

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में अगर दिल्ली से एक रुपया चलता है तो प्रत्येक गरीब के घर में 100 पैसे ही पहुंचते हैं.

वलसाड: अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वलसाड में आवास योजना के तहत एक लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सपना है कि साल 2022 तक सबके पास अपना मकान हो. वलसाड में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पीएम मोदी को 12 फुट लंबी एक राखी भी दी.

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘’मेरा सपना है कि 2022 में जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हो तब देश के प्रत्येक परिवार के पास अपना मकान हो.’’ साथ ही उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी को भी केन्द्र की इस योजना का लाभ लेने के लिए एक रुपया रिश्वत नहीं देनी पड़ी है. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में ‘कमीशन’ (दलाली) के लिए कोई जगह नहीं है.

पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर किया कटाक्ष

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में अगर दिल्ली से एक रुपया चलता है तो प्रत्येक गरीब के घर में 100 पैसे ही पहुंचते हैं. गौरतलब है कि एकबार राजीव गांधी ने कहा था कि अगर दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गरीब के पास सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं.

वलसाड के जुजवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों से बातचीत करने और उनके ई-गृहप्रवेश में हिस्सा लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योजना के तहत बनने वाले मकानों की गुणवत्ता बहुत अच्छी है और किसी को एक रुपया रिश्वत देने की जरूरत नहीं है. केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गुजरात में एक लाख से भी ज्यादा मकान बने हैं.

मेरी सरकार में कमीशन देने का कोई चलन नहीं- पीएम मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना की महिला लाभार्थियों से बातचीत के दौरान मैं उनके पीछे बने मकानों को देख रहा था. आपको भी आश्चर्य हो रहा होगा कि क्या योजना के तहत इतनी अच्छी गुणवत्ता के मकान भी बन सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह इसलिए संभव हुआ है क्योंकि मेरी सरकार में कमीशन देने का कोई चलन नहीं है. यदि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गरीब के घर में पूरे 100 पैसे पहुंचते हैं.’’

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में यह ‘हिम्मत’ है कि ऐसे में जब पूरा देश देख रहा है, मीडिया मौजूद है, वह महिला लाभार्थियों से सवाल कर सकते हैं कि क्या उन्होंने मकान पाने के लिए कोई रिश्वत या कमीशन दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘जवाब में माताएं और बहनें पूरे संतोष के साथ कह सकती हैं कि उन्हें मकान नियमानुसार मिले और उन्हें एक रुपया रिश्वत नहीं देनी पड़ी.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि 2022 तक देश के प्रत्येक परिवार के पास अपना मकान हो. उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. इसी ने मुझे तय समय के भीतर सपनों को पूरा करना सिखाया है.’’

यह मकान परिवारों के पसीने से बने हैं- पीएम मोदी

आवास योजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए बातचीत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मां-बहनें पूरे संतोष के साथ कह सकती हैं कि उन्हें नियमानुसार मकान मिले हैं और उन्हें एक रुपया रिश्वत नहीं देनी पड़ी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों की गुणवत्ता को देखकर आपने भी सोचा होगा कि क्या सरकारी मकान भी ऐसे हो सकते हैं. सरकार ने धन दिया है, लेकिन उसके साथ यह मकान परिवारों के पसीने से बने हैं.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘परिवार तय करता है कि मकान कैसा होगा, क्या सामान इस्तेमाल होगा और वह कैसे बनेगा. हमारा यकीन ठेकेदारों में नहीं बल्कि परिवारों में था. परिवार जब अपना मकान बनाता है तो वह सबसे अच्छा बनाता है.’’

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने नियुक्त किए 8 नए सचिव, अल्पेश ठाकोर बने बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी

राहुल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने ISIS से तुलना कर देश का मजाक बनाया

छत्तीसगढ़: अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं ने लगाए ठहाके

तीन महीने बाद काम पर लौटे अरुण जेटली, संभाली वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस पर लगाया दांव
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget