एक्सप्लोरर

गुजरात: कल बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था.

अहमदाबाद: गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की अगुवाई में बीजेपी की नयी सरकार मंगलवार को गांधीनगर में एक भव्य कार्यक्रम में शपथ लेगी. गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वघानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह,  बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने की संभावना हैं. राज्य सचिवालय के नजदीक खुले मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस कार्यक्रम के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रित किये गये हैं.

सुत्रों के मुताबिक, कल सीएम विजय रुपाणी ओर डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत 21 से 23 विधायक मंत्री पद का शपथ ले सकते हैं. 182 सीट वाले गुजरात विधान सभा में अधिकतम 27 मंत्री बन सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक 7 से 9 कैबिनेट और 13 से 15 राज्यमंत्री बन सकते हैं.

वघानी ने कहा, ‘‘हमने संतों और विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं को भी उनके आशीर्वाद के लिए निमंत्रित किया है.’’ प्रदेश बीजेपी नेताओं ने 23 दिसंबर को राज्यपाल ओ पी कोहली से मुलाकात की थी और उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल ने दावा स्वीकार कर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

विजय रूपाणी और नितिन पटेल 22 दिसंबर को केंद्रीय पर्यवेक्षकों - वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में बीजेपी विधायक दल के नेता और उपनेता चुने गये थे.

बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत हासिल किया था. वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गयी. उसने 2012 में 115 सीटें हासिल की थीं. बीजेपी ने गुजरात में लगातार छठी बार विधानसभा चुनाव जीता है. विपक्षी कांग्रेस ने अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही है. उसे 2012 में 61 सीटें मिली थीं, इस बार उसने 77 सीटें जीती हैं. सहयोगियों के साथ मिलकर विधानसभा में उसके पास कुल 80 सीटें हो गयी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget