एक्सप्लोरर

राष्ट्रवादी ताकतों को हराने की अपील करने वाले आर्कबिशप को EC ने भेजा नोटिस

गांधी नगर के कलेक्टर सतीश पटेल ने बताया, "अपने पत्र में आर्कबिशप थॉमस मैकवान ने लिखा है कि राष्ट्रवादी पार्टियां देश को बर्बाद कर रही हैं, इसलिए हम उनसे पूछना चाहते हैं कि वे किस तरह देश को बर्बाद कर रही हैं. हमने उनसे समुदाय को इस तरह के पत्र लिखने को लेकर बस स्पष्टीकरण मांगा है."

गांधीनगर: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गांधीनगर के आर्कबिशप थॉमस मैकवान को नोटिस जारी करते हुए उनसे देश के पादरियों को पत्र लिखने के मामले में जवाब मांगा है. मैकवान ने पादरयिों को पत्र लिखकर गुजरात में उन लोगों के निर्वाचित होने के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था, जो भारतीय संविधान के प्रति वफादार रहें और बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति का सम्मान करें.  निर्वाचन आयोग ने जिला कलेक्टर के जरिए आर्कबिशप को नोटिस जारी किया है और उनसे पत्र लिखने का मकसद स्पष्ट करने के लिए कहा है. पत्र में उन्होंने पादरियों से गुजरात चुनाव के लिए देश में प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए कहा है.

मैकवान ने अपने पत्र में लिखा है, "गुजरात चुनाव के परिणाम महत्वपूर्ण हैं और हमारे देश की भविष्य की प्रगति को प्रभावित करेंगे. हमारे देश का धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ढांचा दांव पर हैं. मानव अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और संवैधानिक अधिकार कुचले जा रहे हैं. अल्पसंख्यकों, अन्य पिछड़े जाति(ओएबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), गरीबों आदि के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और राष्ट्रवादी ताकतें देश को अपने नियंत्रण में लेने के कगार पर हैं."

गांधी नगर के कलेक्टर सतीश पटेल ने बताया, "अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रवादी पार्टियां देश को बर्बाद कर रही हैं, इसलिए हम उनसे पूछना चाहते हैं कि वे किस तरह देश को बर्बाद कर रही हैं. हमने उनसे समुदाय को इस तरह के पत्र लिखने को लेकर बस स्पष्टीकरण मांगा है."

थॉमस मैकवान ने बताया था कि राष्ट्रवादी ताकतों से उनका मतलब उन लोगों से था जो राष्ट्रवाद के मामले में संकुचित विचारधारा के हैं. वे लोग जाति, भाषा, पंथ, धर्म, वित्तीय स्थिति के मामले में संकुचित सोच रखते हैं और इसलिए उन्होंने पत्र लिखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget