एक्सप्लोरर

Gujarat Elections: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का सवाल- क्यों गुजरात का हर वर्ग आपसे त्रस्त? बीजेपी ने किया पलटवार

Gujarat Assembly Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. हर पार्टी एक-दूसरे पर जमकर हमलावर दिख रही है. एक ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सत्तारूढ़ बीजेपी के आगे गुजरात के आंकड़े रखकर कई सवाल दागे तो वहीं अब बीजेपी ने भी कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया है.  

मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'इधर-उधर की बात मत कीजिये, ये बताइये कि काफिला क्यों लूटा?' खरगे ने गुजरात के आंकड़े रखकर प्रधानमंत्री से जवाब भी मांगा. उन्होंने कहा कि 7 करोड़ गुजरातियों पर बीजेपी ने 4.5 लाख करोड़ का कर्ज़ लादा है. CAG ने चेतावनी दी है कि गुजरात क़र्ज के चक्र में फंस रहा है. बीजेपी ने गुजरात की जनता को आर्थिक बोझ और सामाजिक द्वेष के सिवा कुछ नहीं दिया. 

किसानों-आदिवासियों को लेकर बीजेपी पर निशाना

खरगे ने कहा कि बीजेपी ने गुजरात के किसानों से धोखा किया है. देश के किसानों से वादा किया था कि Cost+50 प्रतिशत एमएसपी देंगे, जोकि किसानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात निकला. गुजरात के किसान अब डीजल, जीएसटी, बिजली और लागत की बढ़ती कीमतों से तंग आ चुके हैं. गुजरात में दलितों और आदिवासियों का शोषण हो रहा है. बीजेपी यहां अपराधियों का संरक्षण करती है. उना कांड को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन के संरक्षण में दलितों को सरेआम पीटा गया, इस कांड ने भारतवासी की अंतरात्मा को झकझोर दिया. आदिवासियों को उनके अधिकार नहीं दिए गए. 

खरगे ने बीजेपी को बताया महिला विरोधी 

इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी को महिला विरोधी बताया है. आरएसएस की मानसिकता ने गुजरात की आधी आबादी के हक़ छीने. महिलाओं के खिलाफ अपराधों के 100 प्रतिशत मामले अदालतों में लंबित हैं. इसके अलावा राज्य के शिक्षा स्तर को भी बीजेपी ने गिराया है. गुजरात में शिक्षकों के 28,000 पद खाली पड़े हैं. 700 प्राथमिक विद्यालयों का संचालन एक ही शिक्षक कर रहा है. खरगे ने कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है. 27 सालों के बीजेपी के कुशासन को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है.  

बीजेपी नेता अमित मालवीय का पलटवार 

वहीं, खरगे को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कहा कि कांग्रेस गुजरात चुनाव की गर्मी सहने में असमर्थ रही. यही कारण है कि मल्लिकार्जुन ने अपना पारा खो दिया. उन्होंने अपनी बातों पर नियंत्रण खो दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'रावण' कह दिया. 'मौत का सौदागर' से लेकर 'रावण' तक कांग्रेस गुजरात और उसके बेटे का अपमान करती रही. उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ खरगे का वीडियो भी शेयर किया था. 

'गुजरात में हर कोई बीजेपी से त्रस्त'

खरगे ने सवाल करते हुए कहा कि क्यों गुजरात का हर वर्ग युवा, किसान, महिला, छोटा व्यापारी, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग सब बीजेपी से त्रस्त हैं? महिला विरोधी बीजेपी-आरएसएस की मानसिकता ने गुजरात की आधी आबादी के हक छीने हैं. गुजरात के किसान भी उर्वरक, डीजल, GST, बिजली और लागत की बढ़ती कीमतों से तंग आ चुके हैं. बीजेपी दलितों और आदिवासियों का शोषण करती है. 

कब होंगे गुजरात विधानसभा चुनाव 

गुजरात में पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा. इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है. चुनाव के एलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है. 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है. 

ये भी पढ़ें: 

'जब मैंने फिल्म देखी तो मेरी आंखों में आंसू आ गए'... IFFI जूरी हेड की 'प्रोपेगेंडा' वाली टिप्पणी पर बोले इजरायल के कॉन्सुल जनरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget