एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव रिजल्ट 2017: देखें हार्दिक पटेल का पूरा रिपोर्ट कार्ड, जानें अब क्या करेंगे वो

बीजेपी भले ही जीत गई हो लेकिन हार्दिक पटेल ने बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. पांच सीडी सामने आईं, होटल की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई लेकिन फिर भी हार्दिक का जलवा कम नहीं हुआ.

गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: बीजेपी भले ही जीत गई हो लेकिन हार्दिक पटेल ने बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. पांच सीडी सामने आईं, होटल की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई लेकिन फिर भी हार्दिक का जलवा कम नहीं हुआ. हालांकि हार्दिक ने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन फिर भी उन्होंने चुनावों को काफी हद तक प्रभावित किया.

पाटीदार बहुल इलाकों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. चुनाव के नतीजे साफ होने के बाद हार्दिक ने दो ही बातें कहीं हैं एक EVM में छेड़खानी हुई और दूसरी आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को उसकी जीत के लिए अभिनंदन नहीं दूंगा क्योंकि ये जीत बेईमानी से हुई है. गुजरात की जनता जागृत हुई है लेकिन और जागृत होना जरूरी हैं. EVM के साथ छेड़छाड़ हुई है यह हकीकत है. जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी.

जानकारों का भी मानना है कि अब हार्दिक के पास आंदोलन के अलावा दूसरा विकल्प भी नहीं हैं क्योंकि चुनाव में वो बीजेपी के विरोध की हद तक पहुंच गए थे. गुजरात चुनाव में हार्दिक पटेल पाटीदारों के अनामत आंदोलन के बड़े चेहरे के तौर पर उभरे थे. गुजरात में कुल 15 फीसदी पाटीदार हैं. पाटीदारों में 40% कड़वा पटेल और 60% लेउआ पटेल हैं. इनमें से करीब 68% पाटीदारों ने 2012 में बीजेपी को वोट दिया था. लेकिन लगता है कि हार्दिक पटेल कुछ हद तक बीजेपी को करंट देने में कामयाब रहे हैं.

बीजेपी को दिए झटके का सबसे बड़ा सबूत ऊंझा से मिला. ऊंझा मेहसाणा जिले में पाटीदार बहुत सीट है. पीएम मोदी का गृहनगर वडनगर भी ऊंझा सीट के तहत ही आता है. ऊंझा सीट कांग्रेस ने बीजेपी से जीत ली है. यहां से कांग्रेस की आशा पटेल को 81797 मत मिले जबकि बीजेपी के मौजूदा हेवीवेट उम्मीदवार नारायण भाई पटेल को 62268 वोट मिले. पिछली बार नारायण भाई ने आशा पटेल को हराया था.

गुजरात में पाटीदार बहुल 72 सीट हैं. कड़वा पटेलों का सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात में 32 सीटों पर असर है. कच्छ सौराष्ट्र इलाके में बीजेपी को 23 सीट मिली हैं जबकि कांग्रेस को 30 सीटों पर जीत मिली. उत्तर गुजरात से जो नतीजे मिले हैं उसमें बीजेपी को 21 सीट मिल रही हैं जबकि कांग्रेस ने यहां भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए 17 सीट हासिल की हैं. इतना होने के बाद भी बीजेपी पाटीदारों की नाराजगी को झेल गई. वजह थी बीजेपी ने पाटीदारों को खुश करने के लिए 52 सीटें पाटीदार नेताओँ को दी थीं. इससे पाटीदार वोटों में बंटवारा हुआ.

इसके अलावा पाटीदार वोटों से होने वाली कमी को पूरा करने के लिए ओबीसी और आदिवासी वोटरों पर ध्यान लगाया. बीजेपी भी जानती है कि उसने पाटीदारों के गुस्से का झटका सहन कर लिया है. लेकिन अब उसके सामने है 2019, जिसकी तैयारी में लगी बीजेपी अब उससे पहले पाटीदारों को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल
Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget