एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: 31 रैलियां, तीन चौथाई सीटों पर जीत, जानें कैसे ब्रांड मोदी ने किया कमाल

बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि राज्य में पार्टी के 60 वर्षीय मृदुभाषी चेहरे भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनका शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे के दम पर बीजेपी ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड सातवीं बार जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और राज्य में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत हासिल किया. बीजेपी ने जहां मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में 'ऐतिहासिक' जीत के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं वह बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस से हार गई और पर्वतीय राज्य ने लगभग चार दशकों से चली आ रही उस परंपरा को बरकरार रखा, जिसमें वह भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से शासन करने का मौका देती है.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के वोट प्रतिशत का अंतर एक प्रतिशत से भी कम था, यह बात मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में भी कही. कांग्रेस ने 43.9 प्रतिशत वोट प्राप्त किए, जबकि नड्डा के गृह राज्य में भाजपा को 43 प्रतिशत वोट मिले.

31 रैलियां और तीन चौथाई विधानसभा सीटों पर जीत

गुजरात में मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने 31 चुनावी रैलियों को संबोधित कर अपने गृह राज्य में अपनी पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया. राज्य में तीन-चौथाई से अधिक बहुमत हासिल कर बीजेपी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. बीजेपी की आंधी में कांग्रेस राज्य में अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर चली गई तथा बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) भी उसे कोई टक्कर नहीं दे पाई.

बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि राज्य में पार्टी के 60 वर्षीय मृदुभाषी चेहरे भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनका शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा. पटेल ने अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से पटेल ने 1.92 लाख मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है.

हर कार्यकर्ता ‘चैंपियन’

पीएम मोदी ने कहा कि वह गुजरात में ‘‘प्रचंड’’ जीत से वह अभिभूत हैं. उन्होंने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता ‘चैंपियन’ है. उन्होंने कहा, ‘‘ये ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं थी जो हमारी पार्टी की वास्तविक ताकत हैं.’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह तेज गति से जारी रहे. मैं गुजरात की ‘‘जन शक्ति’’ को नमन करता हूं.’’ पार्टी के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने सभी रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है.

गुजरात में कांग्रेस ने 2017 में 77 सीट जीतकर भाजपा को अच्छी टक्कर दी थी, लेकिन इस बार वह ऐसा कुछ नहीं कर पाई. करीब 28 फीसदी मत प्रतिशत के साथ कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की है. दलित नेता और मौजूदा कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने मतगणना के शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद मामूली अंतर से अपनी वडगाम सीट बरकरार रखी.

गांधीनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बड़ा जश्न मनाया. मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से छठी बार चुनाव जीतने वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं. उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

कांग्रेस और के मत प्रतिशत में कम अंतर

कांग्रेस और बीजेपी के मत प्रतिशत में एक प्रतिशत से भी कम अंतर रहा. कांग्रेस को जहां 43.9 फीसदी वोट मिले, वहीं भाजपा को 43 फीसदी वोट मिले हैं. कांग्रेस नेताओं- राहुल गांधी, राजीव शुक्ला, रणदीप सुरजेवाला और आनंद शर्मा सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस की जीत पर हिमाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया.

निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीट पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 25 सीट जीती. तीन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे. आप, जिसने 67 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, खाता खोलने में विफल रही और उसे केवल 1.1 प्रतिशत वोट मिले हैं.

ये भी पढ़ें: गुजरात की सभी 182 सीटों पर किसकी कहां से हुई जीत? एक क्लिक में पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget