एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: एग्जिट पोल के बाद बीजेपी-कांग्रेस और हार्दिक पटेल का दावा भी जान लीजिए

एबीपी न्यूज - सीएसडीएस के एग्जिट पोल में बीजेपी को अब तक की सबसे ज्यादा यानि 117 सीटें जबकि कांग्रेस को 64 सीटें मिलने का अनुमान है.

नई दिल्ली: चुनावी नतीजों के आने में अभी कुछ वक्त है लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े गुजरात में बीजेपी की वापसी का अनुमान जता रहे हैं. इन अनुमानों से बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है तो कांग्रेस के कुनबे में बेचैनी बढ़ गई है. कांग्रेस नेता एग्जिट पोल के आंकड़ों को दरकिनार कर अपनी जीत के दावे कर अपने आंकड़े गिना रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में जीत का दावा करते हुए 105 से 110 सीट जीतने का अनुमान जताया है. कांग्रेस ने आंतरिक सर्वे में ग्रामीण इलाकों में बंपर जीत का अनुमान जताया है. ग्रामीण इलाकों की 134 में से 93 सीट और शहरी इलाकों की 48 में से 15 सीट जीतने का दावा कांग्रेस ने किया है. गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता 105 से 110 सीट लाने का दावा कर रहे हैं तो गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी का अनुमान 120 सीट जीतने का है.

कांग्रेस जिन तीन लड़कों के सहारे गुजरात की सत्ता में आने का दावा कर रही है उनमें से दो लड़कों. हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर कांग्रेस की सरकार आने का अनुमान जता रहे हैं. एग्जिट पोल आने से पहले ही हार्दिक ने अपना आंकड़ा पेश किया था. हार्दिक का दावा है कि कांग्रेस को गुजरात में 100 से 105 सीटें मिलेंगी.

ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने खुद राधनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है. उनका दावा है कि कांग्रेस 105 सीट जीतेगी और बीजेपी को सत्ता से हटा देगी.

बीजेपी एग्जिट पोल नतीजों से खुश है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव से पहले गुजरात में 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा था, जिस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अभी भी कायम हैं.

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी शायद ऐसे पहले नेता होंगे जो अपनी ही पार्टी को एग्जिट पोल के अनुमान से कम सीट दे रहे हैं. चैनलों के एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 135 सीट बीजेपी को मिलने का अनुमान है, लेकिन सुब्रमण्यम स्वामी तो 100 सीट पर ही संतुष्ट दिख रहे हैं.

बहरहाल पार्टी और नेताओं का दावा कितना सच होता है और गुजरात की जनता किसके अनुमान और किस एग्जिट पोल पर अपनी मुहर लगाती है उसके लिए अभी कुछ घंटों का इंतजार करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget