एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में कांग्रेस को झटका, हर्षद रिबदिया ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Gujarat Congress: विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हर्षद रिबदिया ने विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया.

Gujarat Congress MLA Resignation: गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है. एमएलए हर्षद रिबदिया ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. विसावदर (Visavadar) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हर्षद रिबदिया ने मंगलवार (4 अक्टूबर) को विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा है. जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया. हर्षद रिबदिया अब बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं.

हर्षद रिबदिया ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है. गुजरात में चुनाव है और दक्षिण भारत में पदयात्रा निकाली जा रही है, पदयात्रा की जरूरत तो गुजरात में है. गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और फिलहाल कर्नाटक से गुजर रही है. 

हर्षद माने जाते हैं बड़े पाटीदार नेता 

हर्षद जिस विसावदर सीट से विधायक हैं वो सौराष्ट्र में आती है और यहां से लेउवा पटेल समुदाय के विधायक चुने जाते हैं. हर्षद को बड़ा पाटीदार नेता माना जाता है. उनसे पहले पाटीदार नेता  हार्दिक पटेल भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं. 

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी

इससे पहले कांग्रेस के अहमदाबाद शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चेतन रावल ने भी शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दिया था. चेतन रावल सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे. चेतन रावल छह महीने पहले तक पार्टी की अहमदाबाद शहर इकाई के अध्यक्ष (प्रभारी) थे. गुजरात में इसी साल के अंत तक चुनाव होने हैं. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उलझी हुई कांग्रेस (Congress) गुजरात में भी जोर लगा रही है, लेकिन पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

BJP VS TRS: टीआरएस नेता ने बांटी शराब और मुर्गा तो भड़की बीजेपी, बताया- बार और रेस्टोरेंट वाली पार्टी

Gujarat Election: चुनाव से पहले कांग्रेस ने शंकरसिंह वाघेला को दिया वापसी का ऑफर, कहा- 'हमेशा स्वागत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget